टीम इंडिया के फैंस के लिए आई बुरी खबर… दिग्गज कोच का अचानक निधन, सदमे में खेल जगत

टीम इंडिया के फैंस के लिए आई बुरी खबर… दिग्गज कोच का अचानक निधन, सदमे में खेल जगत


Michael Nobbs Dies: भारतीय खेल जगत के लिए गुरुवार (29 जनवरी) को एक बुरी खबर आई. भारतीय हॉकी को नई दिशा देने वाले दिग्गज कोच माइकल नोब्स का 72 साल की निधन हो गया. वह 1979 से 1985 तक एक खिलाड़ी के रूप में सक्रिय थे और इसके बाद उन्होंने कोचिंग करियर में अपना नाम बनाया. नोब्स ने भारत के अलावा, जापानी पुरुष हॉकी टीम के हेड कोच के तौर पर भी काम किया था.

खेल से जुड़ा पूरा परिवार

नोब्स के परिवार में उनकी पत्नी ली कैप्स हैं. वह ऑस्ट्रेलिया की पूर्व महिला हॉकी खिलाड़ी थीं. उनकी बेटी कैटलिन अभी ऑस्ट्रेलिया की महिला नेशनल टीम के लिए खेलती हैं. नोब्स ऑस्ट्रेलियाई पुरुष हॉकी के एक सफल दौर का हिस्सा थे. नोब्स 1981 में बॉम्बे में हुए हॉकी वर्ल्ड कप और 1984 के लॉस एंजिल्स ओलंपिक गेम्स में हिस्सा लेने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीमों का अहम हिस्सा रहे.

Add Zee News as a Preferred Source


ये भी पढ़ें: 5 शतक और 1142 रन का मैच… विकेटकीपर, बल्लेबाज और गेंदबाज, जब भारत के 11 खिलाड़ियों ने की थी बॉलिंग

नोब्स ने भारत के लिए किया था कमाल

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को साल 2011 में ऐसे दौर में भारतीय पुरुष टीम का हेड कोच बनाया गया था, जब भारतीय हॉकी 2008 बीजिंग ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रहने के बाद खराब दौर से गुजर रही थी. नोब्स के मार्गदर्शन में भारत ने ओलंपिक क्वालीफायर्स में उम्मीद दिखाई और 2012 लंदन ओलंपिक में जगह बनाई. हालांकि, उस समय भारतीय टीम अंतिम पायदान पर रही थी, जिसके कारण नोब्स को इस भूमिका से हटना पड़ा था.

ये भी पढ़ें: क्रिकेट के बाद टेनिस में हैंडशेक कांड… नंबर-1 खिलाड़ी ने दुश्मन देश की प्लेयर से नहीं मिलाया हाथ, फिर बुरी तरह हराया

भारतीय टीम को दी नई दिशा

भले ही लंदन ओलंपिक में भारतीय टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा, लेकिन जून 2011 से जुलाई 2023 के बीच बतौर हेड कोच नोब्स ने एक चुनौतीपूर्ण दौर में भारतीय हॉकी के उत्थान में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने फिटनेस स्टैंडर्ड और प्रोफेशनल अनुशासन को बेहतर बनाने के लिए खिलाड़ियों के साथ मिलकर काम किया.



Source link