WPL 2026: महिला प्रीमियर लीग (WPL 2026) में गुच्छों में जीत के साथ आगाज करने वाली आरसीबी बीच में लड़खड़ा गई. टीम ने जीत का पंजा लगाने के बाद पिछले दो मैच गंवा दिए. लेकिन अब यूपी को मात देकर फाइनल का टिकट काट लिया है. टीम ने 8 विकेट से मात दी, जिसमें आरसीबी की तरफ से स्मृति मंधाना और ग्रेस हैरिस के बीच जोरदार पार्टनरशिप देखने को मिली. अब दूसरे और तीसरे नंबर वाली टीम में जंग होगी और दूसरा फाइनलिस्ट देखने को मिलेगा.
आरसीबी को मिला 144 रन का लक्ष्य
यूपी वॉरियर्स ने विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 के 18वें मुकाबले में आरसीबी को जीत के लिए 144 रन का लक्ष्य दिया. मंधाना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. यूपी ने कप्तान मेग लैनिंग और दीप्ति शर्मा की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत की बदौलत बोर्ड पर लड़ाकू स्कोर लगाया. दोनों खिलाड़ियों ने 8.1 ओवरों में 74 रन जुटाए. लैनिंग 30 गेंदों में 1 छक्के और 6 चौकों की मदद से 41 रन बनाकर आउट हुईं, जिसके बाद दीप्ति शर्मा ने मोर्चा संभाला.
दीप्ति शर्मा की शानदार पारी
महिला प्रीमियर लीग की सबसे महंगी प्लेयर दीप्ति शर्मा का बल्ला इस मैच मेंबोला. उन्होंने 43 गेंद में 55 रन की पारी खेली. लेकिन दमदार आरसीबी ने एकतरफा अंदाज में मुकाबले को जीत लिया. आरसीबी की तरफ से नादिन डी क्लार्क ने 22 रन देकर 4 विकेट हासिल किए, जबकि ग्रेस हैरिस ने 2 विकेट निकाले. इनके अलावा, लॉरेन बेल और श्रेयंका पाटिल ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.
ये भी पढ़ें.. पाकिस्तान ने 2650 दिनों बाद ऑस्ट्रेलिया को बुरी तरह हराया,सैम अयूब रहे मैच के हीरो
ग्रेस हैरिस की तूफानी पारी
आरसीबी की तरफ से ग्रेस हैरिस और स्मृति मंधाना ने जीत की नींव रख दी थी. हैरिस ने 28 गेंद में अर्धशतक जमाया. उन्होंने महज 37 गेंद में 75 रन की पारी खेली जिसमें 2 छक्के और 13 चौके शामिल रहे. वहीं, मंधाना आखिर तक डटी रहीं और उन्होंने 27 गेंद में 8 चौकों और 2 छक्कों की बदौलत 54 रन की पारी खेलकर टीम की जीत दिलाई. अब मुंबई या गुजरात, किसी एक से आरसीबी का फाइनल में सामना होगा. टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 5 फरवरी को खेला जाएगा.