Last Updated:
Anil Kumble Love Story: दिग्गज पूर्व भारतीय गेंदबाज अनिल कुंबले को एक तलाकशुदा महिला से प्यार हुआ और बाद में उन्होंने उसी से शादी भी रचाई. 1999 में अनिल कुंबले ने चेतना रामतीर्थ से शादी की, जो पहले से एक बच्चे की मां थी. कुंबले ने न सिर्फ चेतना की बेटी को अपनाया, बल्कि उन्हें अपना सरनेम भी दिया.
नई दिल्ली. जब भी भारत के सबसे बेहतरीन स्पिनर की बात होती है, तो सबसे पहला नाम अनिल कुंबले का ही आता है. अनिल कुंबले को भारतीय क्रिकेट इतिहास का सबसे महान स्पिन गेंदबाज माना जाता है. कुंबले भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं और पूरी दुनिया में वह सभी फॉर्मेट मिलाकर चौथे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी हैं. उन्होंने अपने शानदार इंटरनेशनल करियर में 501 मैचों में कुल 956 विकेट लिए. उनकी महानता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में 10 विकेट लेने वाले इकलौते भारतीय गेंदबाज हैं. यह कारनामा उन्होंने 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ किया था. अनिल कुंबले के भारतीय क्रिकेट में योगदान से तो सभी वाकिफ हैं, लेकिन उनकी निजी जिंदगी के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं. इसकी वजह यह है कि अनिल कुंबले काफी शांत स्वभाव के इंसान हैं और अपनी पर्सनल लाइफ को मीडिया से दूर रखते हैं. इसी कारण उनके कई बड़े फैंस को भी उनकी पत्नी और फैमिली के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है. आज हम आपको अनिल कुंबले की लव स्टोरी के बारे में बताएंगे, जो किसी बॉलीवुड फिल्म से कम नहीं है.
कौन हैं अनिल कुंबले की पत्नी?
अनिल कुंबले की पत्नी का नाम चेतना रामतीर्थ है. रिपोर्ट्स के मुताबिक चेतना एक साहित्य की छात्रा रही हैं और उन्होंने इंग्लिश लिटरेचर में पोस्टग्रेजुएशन किया है. अपनी पहली शादी के बाद वह कुछ समय तक गृहिणी रहीं. बाद में उन्होंने ट्रांस-ओशेनिक ट्रैवल्स नाम की एक ट्रैवल एजेंसी में काम करना शुरू किया. हालांकि, अनिल कुंबले से शादी के बाद उन्होंने फिर से अपने बच्चों और परिवार पर ध्यान देने का फैसला किया और गृहिणी बन गईं.
अनिल कुंबले को तलाकशुदा महिला से हुआ था प्यार
कैसे शुरू हुई लव स्टोरी?
जब चेतना ट्रांस-ओशेनिक ट्रैवल्स में काम कर रही थीं, तभी उनकी मुलाकात अनिल कुंबले से हुई. कहा जाता है कि यह कुंबले के लिए पहली नजर का प्यार था. चेतना की पर्सनैलिटी ने कुंबले को बहुत प्रभावित किया. शुरुआती बातचीत के बाद दोनों अच्छे दोस्त बन गए. समय के साथ उनकी मुलाकातें बढ़ीं और दोनों ने एक-दूसरे से अपनी जिंदगी की परेशानियां साझा करनी शुरू कीं. इसी दौरान चेतना ने अनिल को अपनी शादीशुदा जिंदगी की मुश्किलों के बारे में बताया. चेतना की पहली शादी एक स्टॉक ब्रोकर से हुई थी और उनसे उनकी एक बेटी भी थी. उन्होंने अनिल को बताया कि उनकी शादी ठीक नहीं चल रही है और उन्होंने अपने पति से अलग होने का फैसला कर लिया है. बाद में चेतना ने तलाक के लिए कोर्ट में केस भी दायर किया. इस मुश्किल दौर में अनिल कुंबले ने हर कदम पर चेतना का साथ दिया. हालांकि, वह उनसे शुरू से ही प्यार करते थे, लेकिन उन्होंने कभी दबाव नहीं बनाया. वह बस एक सच्चे दोस्त की तरह उनके साथ खड़े रहे.
View this post on Instagram