- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- Sheopur
- 9.12 Lakhs To Be Extracted From Panchayat’s Account After Fake Assessment Of MNREGA Road, Muram, Reality: Did Not Even Put Soil
श्याेपुर18 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सिर्फ कागजों में बनी रिंगनी गांव की कच्ची सड़क दिखाते ग्रामीण।
श्याेपुर विकासखंड की पच्चीपुरा पंचायत के रिंगनी गांव में सड़क निर्माण कार्य में फर्जीवाड़े का खुलासा करते हुए ग्रामीणों ने गुरुवार काे कलेक्टर से शिकायत की है। मनरेगा के तहत वर्ष 2018-19 में 700 मीटर लंबी सड़क 12लाख रुपए की लागत से मंजूर की गई थी। इसमें मुख्य मार्ग से गांव तक पुराने मिट्टी-मुरम मार्ग पर मिट्टी की लेयर बिछाकर गिट्टी डालनी थी। लेकिन पंचायत और मनरेगा अधिकारियों की मिलीभगत के चलते मौैके पर न मिट्टी डाली न मुरम और न गिट्टी।
ग्रामीणों ने बताया कि निर्माण एजेंसी ग्राम पंचायत ने इंजीनियर से फर्जी मूल्यांकन करवाकर 9 लाख 12 हजार रुपए की राशि का आहरण कर लिया। कलेक्टर काे प्रस्तुत शिकायती पंचनामे में ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत पच्चीपुरा में मनरेगा मजदूरों के फर्जी जॉब कार्ड बने हुए हैं। चुनिंदा लाेगाें के जॉब कार्ड में मनरेगा की मजदूरी की राशि डालकर कियोस्क संचालकों की मिलीभगत से निकालने का गोरखधंधा कई साल से किया जा रहा है। शिकायत करने वालाें में विवेक भारद्वाज, सुरेश मीणा, संजय मंगल, मनोज गौतम, मुकेश हिरनीखेडा, नंदू मीणा आदि शामिल थे।