T20 WC 2026: PAK ने बनाया खास प्लान, बाबर नहीं नंबर 3 पर खेलेगा ये बल्लेबाज, बोला- मैं स्पिनर को अच्छा खेलता हूं

T20 WC 2026: PAK ने बनाया खास प्लान, बाबर नहीं नंबर 3 पर खेलेगा ये बल्लेबाज, बोला- मैं स्पिनर को अच्छा खेलता हूं


T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 की तैयारी पूरी है. भारत-श्रीलंका की सरजमीं पर होने वाले इस विश्व कप में कुल 20 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं. इस मेगा इवेंट से पहले पाकिस्तान अपने घर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है. लाहौर में खेला गया पहला मुकाबला उसने 22 रनों से जीता. ऑस्ट्रेलिया 169 रनों के टारगेट का पीछा नहीं कर सकी और मैच हार गई. इस जीत के बाद पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने एक बड़ा खुलासा किया है, जिससे ये पता चल गया कि पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2026 में नंबर 3 पर एक नए बल्लेबाज के साथ उतरेगी.

पाकिस्तान के लिए टी20 में नंबर 3 पर वैसे तो बाबर आज़म खेलते हैं, क्योंकि ओपनर के तौर पर सैम अयूब और साहिबजादा फरहान जगह पक्की कर चुके हैं. दोनों पिछले एक साल से टीम के लिए ओपन करते आ रहे हैं. कभी ओपनिंग करने वाले बाबर को हाल में नंबर 3 पर मौका दिया गया था. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मुकाबले में भी वो नंबर 4 पर बैटिंग के लिए उतरे और 20 गेंदों पर सिर्फ 24 रन बना सके. नंबर 3 पर इस मैच में वो खिलाड़ी उतरा था जो अमूमन नंबर 6 पर बैटिंग करता रहा है. अब यही खिलाड़ी सीरीज के बचे हुए दो मैचों में भी नंबर 3 पर खेलेगा और वर्ल्ड कप में भी पाकिस्तान इसी खिलाड़ी के साथ आगे बढ़ सकती है.

आखिर कौन है ये खिलाड़ी?

अब सवाल ये है कि आखिर ये कौन सा खिलाड़ी है, जो नंबर 3 पर बाबर आज़म की जगह लेगा. वो ये मानता है कि पहले 6 ओवरों में और फिर स्पिनर्स के खिलाफ वो बढ़िया खेलता है. इससे टीम को फायदा मिलेगा. जिस खिलाड़ी ने यह दावा किया है और जो नंबर 3 पर खेलेगा, वो खुद पाकिस्तान टीम के कप्तान सलमान अली आगा हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नंबर 3 पर आकर तेजी से रन बनाए, लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल पाए. उन्होंने 27 गेंदों पर 2 छक्के और 1 चौका मारा. फिर उन्हें स्पिनर एडम ज़म्पा ने कैच आउट कराया. पाकिस्तान ने यह मैच 22 रनों से जीता. टीम की जीत के बाद सलमान अली आगा ने खुद ये कन्फर्म कर दिया है कि वो ICC मेंस T20 वर्ल्ड कप में नंबर 3 पर बल्लेबाजी करेंगे.

Add Zee News as a Preferred Source


नंबर 6 पर खेलते रहे हैं सलमान अली आगा

ये वही सलमान अली आगा हैं, जो अब तक अपने T20I करियर में पाकिस्तान की टॉप-6 में ज्यादातर निचले क्रम में बल्लेबाजी करते आए हैं. एशिया कप में भी वो इसी नंबर पर खेले थे, लेकिन हाल ही में उन्होंने खुद को नंबर 3 जैसे अहम पोजिशन पर प्रमोट किया है, ताकि टीम को ज्यादा आक्रामक विकल्प मिल सके. बाबर आज़म नंबर 4 पर ही नजर आ सकते हैं. अली ने ये भी कन्फर्म किया है कि ऑस्ट्रेलिया के बचे हुए दो मैचों में वो इसी नंबर पर बैटिंग के लिए आएंगे, क्योंकि यह पोजिशन उनके खेलने के अंदाज के ज्यादा अनुकूल है.

मैं स्पिनर्स के खिलाफ आक्रामक बैटिंग कर सकता हूं- आगा

सलमान अली आगा ने कहा,’हां, मैं आगे भी नंबर 3 पर ही बल्लेबाजी करूंगा. हमें काफी ज्यादा स्पिन गेंदबाजी का सामना करना पड़ेगा और मुझे लगता है कि मैं पावरप्ले में स्पिन के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी कर सकता हूं. इसी वजह से मैंने ऊपर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है और अब मैं इसी नंबर पर खेलता रहूंगा.’

टी20 विश्व कप 2026 के लिए पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग 11

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): साहिबज़ादा फरहान, सैम अयूब, बाबर आज़म, सलमान आगा (कप्तान), फखर ज़मान, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज़, शाहीन अफ़रीदी, सलमान मिर्ज़ा, अबरार अहमद

टी20 विश्व कप 2026 के लिए पाकिस्तान टीम

साहिबज़ादा फरहान, सैम अयूब, बाबर आज़म, सलमान आगा (कप्तान), फखर ज़मान, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज़, शाहीन अफ़रीदी, सलमान मिर्ज़ा, अबरार अहमद, फहीम अशरफ, मोहम्मद वसीम जूनियर, उस्मान तारिक, ख्वाजा नफे, नसीम शाह

ये भी पढ़ें: Quinton De Kock ने T20s में कर दिखाया बड़ा करिश्मा, ऐसा करने वाले दूसरे अफ्रीकी बैटर



Source link