टी20 वर्ल्ड कप में 300 रन का आंकड़ा होगा पार, इन दो टीमों पर लगा दांव, रवि शास्त्री की बड़ी भविष्यवाणी

टी20 वर्ल्ड कप में 300 रन का आंकड़ा होगा पार, इन दो टीमों पर लगा दांव, रवि शास्त्री की बड़ी भविष्यवाणी


भारतीय टीम के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले बड़ी भविष्यवाणी की है. रवि शास्त्री के मुताबिक भारत और ऑस्ट्रेलिया के पास टॉप ऑर्डर में विस्फोटक बल्लेबाजों की भरमार है, जिससे उनके पास टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान एक मैच में 300 रन का आंकड़ा पार करने का मौका है. बता दें कि भारत अपने तीसरे T20 वर्ल्ड कप खिताब को जीतने के लिए मजबूत दावेदार के तौर पर शुरुआत करेगा. वे डिफेंडिंग चैंपियन भी हैं, जिन्होंने पिछले T20 वर्ल्ड कप फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराया था. इस बीच, ऑस्ट्रेलिया भी एक मजबूत दावेदार है, लेकिन अगर उन्हें दूसरी बार ट्रॉफी जीतनी है तो उन्हें पूरे टूर्नामेंट में अपना बेस्ट प्रदर्शन करना होगा.

रवि शास्त्री ने भारत और ऑस्ट्रेलिया पर लगाया दांव

ICC रिव्यू में रवि शास्त्री से पूछा गया कि क्या T20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान क्या 300 रन का आंकड़ा हासिल किया जा सकता है और कौन सी टीम ऐसा कर सकती है. रवि शास्त्री ने इसके जवाब में कहा, ‘मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलिया और भारत ऐसी टीमें हैं जो 300 रन का आंकड़ा पार कर सकती हैं. मैं इन दोनों टीमों को इसके लिए सबसे आगे मानूंगा, क्योंकि दोनों टीमों के पास जिस तरह के खिलाड़ी हैं. बहुत विस्फोटक, खासकर टॉप ऑर्डर में और अगर कोई एक खिलाड़ी टॉप पर 100 रन बना लेता है, तो आप 300 के करीब पहुंच जाते हैं.’

Add Zee News as a Preferred Source


रवि शास्त्री की बड़ी भविष्यवाणी

T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे बड़ा टीम टोटल श्रीलंका का है, जिसने साल 2007 में केन्या के खिलाफ 260 रन बनाए थे. T20 वर्ल्ड कप में भारत का हाइएस्ट टोटल 218 है, जबकि ऑस्ट्रेलिया का 201 रन है. रवि शास्त्री ने सूर्यकुमार यादव और उनकी टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी जीतने का प्रबल दावेदार बताया है, लेकिन उनका मानना ​​है कि अहम मौके पर एक छोटी सी गलती भी मैच का नतीजा तय कर सकती है.

’10 मिनट या 15 मिनट तय कर सकते हैं मैच का नतीजा’

रवि शास्त्री ने कहा, ‘जब आप अपना टाइटल डिफेंड कर रहे होते हैं और जब आप घर पर खेल रहे होते हैं, तो प्रेशर होता है और यह कहीं से भी आ सकता है. T20 मैच में अगर आपके 15 मिनट खराब जाते हैं तो यह गेम का नतीजा तय कर सकता है. और अक्सर, आप प्रेशर की वजह से वे 10 मिनट या 15 मिनट गंवा देते हैं. इसलिए, यह इस बात पर निर्भर करता है कि भारत उस प्रेशर को कैसे हैंडल करता है, वे टूर्नामेंट की शुरुआत कैसे करते हैं. अगर वे अच्छी शुरुआत करते हैं, भले ही रास्ते में कोई रुकावट आए, उनके पास बैटिंग में इतनी गहराई है कि वे उससे बाहर निकल सकते हैं.’



Source link