अठन्नी छाप खिलाड़ी, दो कौड़ी के अंपायर, पाकिस्तान की फिर हुई इंटरनेशनल बेइज्जती

अठन्नी छाप खिलाड़ी, दो कौड़ी के अंपायर, पाकिस्तान की फिर हुई इंटरनेशनल बेइज्जती


Last Updated:

Pakistan Umpire Funny Video: पाकिस्तान क्रिकेटर्स तो इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना और टीम का जमकर मजाक बनवाते हैं, लेकिन इस मामले में उसके अंपायर भी पीछे नहीं हैं. इसका एक नमूना ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच लाहौर में खेले गए पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में देखने को मिला. पाकिस्तानी अंपायर नासिर हुसैन का अंपायरिंग का एक फनी वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है.

पाकिस्तानी अंपायर का बना मजाक

नई दिल्ली. पाकिस्तान दौरे पर टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेलने गई ऑस्ट्रेलियाई टीम को पहले मुकाबले में 22 रन से हार का सामना करना पड़ा. लाहौर में पहले बैटिंग करते हुए पाकिस्तान ने 168 रन बना थे. जवाब में कंगारू बल्लेबाज 146 रन तक ही पहुंच सके. भले ही पाकिस्तान मैच जीत गया, लेकिन उनकी जगहंसाई हो रही है. दरअसल, पाकिस्तान के एक अंपायर नासिर हुसैन रिव्यू के दौरान एक के बाद एक गलतियों के चलते हंसी का पात्र बन गए. उनका फनी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. चलिए आपको बताते हैं आखिर हुआ क्या.

अंपायरिंग का जमकर उड़ रहा मजाक
पारी के 14वें ओवर में यह वाकया देखने को मिला, जब एडम जम्पा की गेंद पर बाबर आजम ने रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश की और गेंद सीधा पैड पर जा लगी. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने LBW की अपील की, लेकिन मैदानी अंपायर अहसन रजा इस अपील से संतुष्ट नहीं थे, इसलिए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने DRS लिया और मामला टीवी अंपायर के पास चला गया. बॉल-ट्रैकिंग में साफ दिख रहा था कि गेंद ऑफ स्टंप के बाहर पिच हुई थी और सीधा विकेट पर जा रही थी. लेकिन तीसरे अंपायर नासिर हुसैन इसे ‘लेग स्टंप के बाहर पिच हुई’ बताते दिखे. हालांकि, एक अन्य मैच ऑफिशियल ने उन्हें उनकी गलती बताई और कहा कि यह राइट हैंडेड बैट्समैन है.

View this post on Instagram





Source link