- परीक्षा में 66.02 फीसदी छात्राएं और 56.53 फीसदी छात्र सफल हुए
- 5 से 17 मार्च के बीच आयोजित हुई परीक्षा में 10.8 लाख स्टूडेंट्स हुए थे शामिल
दैनिक भास्कर
Jun 09, 2020, 11:41 PM IST
गुजरात बोर्ड की 10वीं कक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हो गया है। बोर्ड ने मंगलवार 9 जून को गुजरात बोर्ड की 10वीं कक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट gseb.org पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस बार में परीक्षा 60.64% स्टूडेंट्स को सफलता हासिल हुई है। 5 मार्च से 17 मार्च के बीच आयोजित हुई बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में कुल 10.8 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। 66.02 फीसदी के साथ इस बार परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मारी है, जबकि 56.53 फीसदी लड़के परीक्षा में सफल रहे।
12वीं साइंस स्ट्रीम के नतीजे घोषित
इससे पहले बोर्ड 21 मई को 12वीं साइंस स्ट्रीम के नतीजे घोषित कर चुका है। इसमें 71.34 फीसदी विद्यार्थी पास हुए थे। वहीं, पिछले साल बोर्ड के GSEB SSC परीक्षा में करीब 8.2 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। इसमें 10वीं में 66.97 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे। नतीजों में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों के मुकाबले अच्छा रहा था। दसवीं में 62.83 फीसदी लड़के और 72.64 फीसदी लड़कियां पास हुई थीं।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- यहां होमपेज पर रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
- अब यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर डिस्प्ले हो जाएगा।