इंदौर के बॉयस हॉस्टल में चोरी: युवक ऑफिस गया था, बदमाश कमरे से 95 हजार नकदी ले गए – Indore News

इंदौर के बॉयस हॉस्टल में चोरी:  युवक ऑफिस गया था, बदमाश कमरे से 95 हजार नकदी ले गए – Indore News




इंदौर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र स्थित एक हॉस्टल के कमरे से बदमाश नकदी ले गए। युवक जब वापस कमरे पर लौटा तो उसके बैग से पैसे गायब थे। घटना की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संयोगितागंज पुलिस के अनुसार सिद्धार्थ दुबे, पिता भगवत दुबे, मूल निवासी ग्राम रहली जिला सागर और वर्तमान में बॉयज हॉस्टल पारसी मोहल्ला में रह रहा है। सिद्धार्थ ने बताया कि वह रोज की तरह काम पर गया था। जब वापस लौटा तो कमरे में सामान बिखरा हुआ मिला और बैग में रखे 95 हजार रुपए गायब थे। इसके बाद उसने तत्काल हॉस्टल संचालक को सूचना दी और फिर पुलिस को मामले से अवगत कराया। घटना 26 जनवरी की बताई जा रही है, जबकि पुलिस ने शुक्रवार को इस संबंध में मामला दर्ज किया है। आशंका जताई जा रही है कि हॉस्टल में आने-जाने वाले किसी व्यक्ति को पैसों की जानकारी थी। फिलहाल पुलिस हॉस्टल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।



Source link