T20 World Cup 2026, Pat Cummins: 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप 2026 से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम को बड़ा झटका लगा है. टीम के सबसे बड़े मैच विनर पैट कमिंस पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं. चोट के चलते वो एक भी मैच नहीं खेल पाएंगे. उनकी जगह तेज गेंदबाज बेन ड्वार्शुइस स्क्वाड में लाया गया है.
कमिंस का बाहर होना टीम के लिए बड़ा झटका है, क्योंकि वो गेंद और बल्ले से मैच जिताने की क्षमता रखते हैं. बताया गया है कि पैट कमिंस को पुरानी पीठ की समस्या है, जिससे वो पूरी तरह रिकवर नहीं हुए हैं. इसलिए मेडिकल टीम ने उन्हें अभी आराम और फिर रिहैब करने की सलाह दी है.
इस खिलाड़ी की भी चमकी किस्मत
फाइनल स्क्वाड में एक और बड़ा बदलाव किया गया है. पहले शामिल किए गए ओपनर मैथ्यू शॉर्ट बाहर हो चुके हैं. उनकी जगह इन फॉर्म खिलाड़ी मैट रेनशॉ को जगह मिली है. स्टीव स्मिथ जगह बनाने में असफल रहे.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ऑस्ट्रेलिया का फाइनल स्क्वाड
मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कॉनली, टिम डेविड, बेन ड्वारशिस, कैमरन ग्रीन, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, मैथ्यू कुहनेमन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू रैनशॉ, मार्कस स्टोइनिस, एडम जम्पा.
खबर अपडेट हो रही है..