मेडिकल स्टूडेंट ने चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या की: जबलपुर में किराए से रहता था, दतिया निवासी था युवक – Jabalpur News

मेडिकल स्टूडेंट ने चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या की:  जबलपुर में किराए से रहता था, दतिया निवासी था युवक – Jabalpur News



जबलपुर में नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट ने शनिवार सुबह चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना संजीवनी नगर थाना क्षेत्र के धनवंतरी नगर स्थित यश हाइट अपार्टमेंट की है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान भानु मोहर, निवासी दतिया के रूप में हुई है, जो नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की परिस्थितियों और कारणों की जांच कर रही है।



Source link