रोहित-गेल और शुभमन के नाम क्रिकेट का ये सबसे अनोखा रिकॉर्ड, दुनिया में कोई चौथा बल्लेबाज नहीं कर पाया ये करिश्मा

रोहित-गेल और शुभमन के नाम क्रिकेट का ये सबसे अनोखा रिकॉर्ड, दुनिया में कोई चौथा बल्लेबाज नहीं कर पाया ये करिश्मा


क्रिकेट का एक महान रिकॉर्ड ऐसा है जिसे पूरी दुनिया में केवल 3 बल्लेबाजों ने ही बनाया है. क्रिकेट की दुनिया के इस महान रिकॉर्ड को तोड़ना नामुमकिन के बराबर है. क्रिकेट की दुनिया का यह महान रिकॉर्ड है, एक ही बल्लेबाज का टेस्ट व वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ने के अलावा टी20 इंटरनेशनल में शतक जड़ने का. दुनिया में सिर्फ 3 बल्लेबाज ही ऐसे हैं, जिनके नाम टेस्ट व वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ने के अलावा टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भी शतक ठोकने का रिकॉर्ड दर्ज है. इन 3 बल्लेबाजों का यह महारिकॉर्ड तोड़ना नामुमकिन के बराबर हैं. आइए एक नजर डालते हैं उन 3 बल्लेबाजों पर-

1. रोहित शर्मा (भारत)

रोहित शर्मा टेस्ट और वनडे इंटरनेशनल में दोहरा शतक जड़ चुके हैं. इसके अलावा रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल में भी शतक जड़ने का रिकॉर्ड बनाया हुआ है. ‘हिटमैन’ के नाम से मशहूर यह बल्लेबाज टेस्ट में 1 और वनडे इंटरनेशनल में 3 दोहरे शतक ठोक चुका है. रोहित शर्मा ने साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में 209, 2014 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे में 264 और 2017 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे में 208* रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी. टेस्ट में रोहित शर्मा का एकमात्र दोहरा शतक रांची में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ था. साल 2019 में रोहित ने रांची में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच की पहली पारी में 255 गेंदों पर 212 रन बनाए थे. रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 5 शतक ठोके हैं. रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 20109 रन बनाए हैं, जिसमें 50 शतक और 111 अर्धशतक शामिल हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


2. शुभमन गिल (भारत)

शुभमन गिल टेस्ट और वनडे इंटरनेशनल में दोहरा शतक जड़ चुके हैं. इसके अलावा शुभमन गिल ने टी20 इंटरनेशनल में भी शतक ठोकने का रिकॉर्ड बनाया हुआ है. शुभमन गिल ने टेस्ट में 1 और वनडे इंटरनेशनल में भी 1 दोहरा शतक ठोका है. शुभमन गिल ने साल 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम टेस्ट में 269 रन बनाए थे. शुभमन गिल ने इससे पहले साल 2023 में हैदराबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के लिए वनडे में दोहरा शतक (208) ठोका था. शुभमन गिल ने इसके अलावा टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 1 शतक ठोका है. शुभमन गिल ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 6,665 रन बनाए हैं, जिसमें 19 शतक और 28 अर्धशतक शामिल हैं.

3. क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)

यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर वेस्टइंडीज के धुरंधर ओपनिंग बल्लेबाज क्रिस गेल टेस्ट और वनडे इंटरनेशनल में दोहरा शतक जड़ चुके हैं. इसके अलावा क्रिस गेल ने टी20 इंटरनेशनल में भी शतक ठोकने का रिकॉर्ड बनाया हुआ है. क्रिस गेल ने टेस्ट क्रिकेट में एक दोहरा शतक और दो तिहरे शतक लगाए. क्रिस गेल ने वनडे में एक बार 200 रन का आंकड़ा पार किया. 24 फरवरी 2025 को कैनबरा में वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के बीच खेले गए 2015 वनडे वर्ल्ड कप मैच के दौरान क्रिस गेल ने 147 गेंदों पर 215 रन बनाए थे. क्रिस गेल ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 2 शतक ठोके हैं. क्रिस गेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 19594 रन बनाए हैं, जिसमें 42 शतक और 105 अर्धशतक शामिल हैं.



Source link