सीहोर में जनगणना 2027 के सफल संचालन और प्रभावी पर्यवेक्षण के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। कलेक्टर बालागुरू के. ने जिला स्तर पर जिला जनगणना समन्वय समिति का गठन किया है। यह समिति मध्यप्रदेश शासन, गृह विभाग और जनगणना कार्य निदेशालय द्वारा जारी दिशा-निर
.
कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार, समिति में कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी को अध्यक्ष बनाया गया है। जिला जनगणना अधिकारी को संयोजक का दायित्व सौंपा गया है। अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी, जिला योजना सांख्यिकी अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण और जिला जनसंपर्क अधिकारी को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
जिला जनगणना अधिकारी जिले में जनगणना 2027 के सभी कार्यों को सफलतापूर्वक और समयबद्ध तरीके से पूरा कराने के लिए जिम्मेदार होंगे। उन्हें जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठकें आयोजित करने और आगामी कार्य योजनाओं को लागू करने का भी जिम्मा सौंपा गया है। अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी और जिला योजना सांख्यिकी अधिकारी जनगणना कार्य में जिला जनगणना अधिकारी को आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे।
जिला सूचना विज्ञान अधिकारी जनगणना प्रबंधन और निगरानी प्रणाली पोर्टल एवं मोबाइल ऐप के संचालन, तकनीकी सहयोग तथा संबंधित स्टाफ के प्रशिक्षण और मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी निभाएंगे। जिला शिक्षा अधिकारी को जनगणना 2027 के दोनों चरणों के फील्ड कार्य के लिए आवश्यकतानुसार शिक्षकों को प्रगणक एवं पर्यवेक्षक के रूप में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
परियोजना अधिकारी जिले के सभी नगरीय निकायों में जनगणना से संबंधित कार्यों का समन्वय करेंगे। जिला जनसंपर्क अधिकारी जनगणना 2027 के दोनों चरणों के प्रचार-प्रसार में सहयोग करेंगे। कलेक्टर बालागुरू के. ने सभी संबंधित अधिकारियों को जनगणना 2027 को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय से कार्य करने और शासन द्वारा जारी निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।