5वें मैच में सबसे खतरनाक प्लेइंग XI उतारेगा न्यूजीलैंड, पावरप्ले में तूफान मचाने वाला बल्लेबाज उड़ाएगा सूर्या के होश!

5वें मैच में सबसे खतरनाक प्लेइंग XI उतारेगा न्यूजीलैंड, पावरप्ले में तूफान मचाने वाला बल्लेबाज उड़ाएगा सूर्या के होश!


IND vs NZ 5th T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5वां और सीरीज का आखिरी मुकाबला शनिवार, 31 जनवरी को खेला जाएगा. तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाने वाले मैच में कीवी टीम की प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. स्टार बल्लेबाज फिन एलन टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले बल्ले से धमाका मचाने को तैयार हैं. हाल ही में हुए BBL 15 में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम पर्थ स्कॉर्चर्स को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी.

भारत के खिलाफ चल रही सीरीज में भले ही न्यूजीलैंड 1-3 से पीछे है, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप की लिहाज से देखें तो आज का मुकाबला काफी अहम है. सीरीज में पहली बार फिन एलन और टिम साइफर्ट की जोड़ी ओपनिंग करते नजर आएगी, जो पावरप्ले में मैच का रंग-रूप बदलने में माहिर माने जाते हैं. अगर भारत को ये मैच जीतना है तो इस तूफानी जोड़ी को रन बनाने से रोकना होगा.

पावरप्ले में तूफान मचाते हैं फिन एलन

Add Zee News as a Preferred Source


विशाखापत्तनम में खेले गए चौथे टी20 इंटरनेशनल मैच में न्यूजीलैंड ने पावरप्ले में जबरदस्त अटैक किया था. टिम साइफर्ट ने ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए 6 ओवरों में न्यूजीलैंड का स्कोर 71 पहुंचा दिया था. उस मुकाबले में डेवोन कॉनवे उनके साथ थे, लेकिन 5वें मैच में फिन एलन उनके साथ नजर आएंगे, जो विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. अगर ये जोड़ी पावरप्ले में टिक गई तो भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव की सिरदर्दी बढ़ सकती है. फिन एलन के अलावा आखिरी मुकाबले में तेज गेंदबाज लॉकी फरग्यूसन की भी वापसी हो सकती है, जो टी20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा हैं.

फिन एलन का T20I करियर

बिग बैश लीग के 15वें सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले फिन एलन ने अभी तक 52 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. दाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज ने 163.27 की स्ट्राइक रेट से 1285 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 5 फिफ्टी शामिल है.

IND vs NZ 5th T20I: न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग XI

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग XI: टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरिल मिशेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), ज़ाकरी फाउल्क्स, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी

भारत की संभावित प्लेइंग XI: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह

ये भी पढ़ें: शुभमन गिल से भी ज्यादा खराब इस स्टार खिलाड़ी की किस्मत! 384 विकेट लेकर भी नहीं खेल सका T20 वर्ल्ड कप

 



Source link