Astrology Tips : हम रोज़मर्रा की जिंदगी में कई छोटी आदतें अपनाते हैं, जिन पर ध्यान नहीं देते, लेकिन ज्योतिष और वास्तु के अनुसार ये आदतें हमारे भाग्य और आर्थिक स्थिति को प्रभावित कर सकती हैं. शास्त्रों में पैरों को स्थिरता और भाग्य से जुड़ा माना गया है, इसलिए उनकी साफ-सफाई और सम्मान जरूरी है. पैरों को बार-बार हिलाना, घसीटकर चलना या गंदे पैरों से पूजा स्थल में प्रवेश करना नकारात्मक ऊर्जा बढ़ाता है, जिससे राहु, शनि और चंद्रमा की शुभता प्रभावित होती है. उज्जैन के आचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, इन गलत आदतों को सुधारने से धन, मानसिक शांति और तरक्की बनी रहती है.