इंदौर में 15 मार्गों और 19 उद्यानों का होगा नामकरण: अटल जी, कल्पना चावला, विद्यासागर महाराज समेत महापुरुषों के नाम पर होंगे पार्क – Indore News

इंदौर में 15 मार्गों और 19 उद्यानों का होगा नामकरण:  अटल जी, कल्पना चावला, विद्यासागर महाराज समेत महापुरुषों के नाम पर होंगे पार्क – Indore News




पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर एबी रोड का नाम बदलकर अटल बिहारी मार्ग किए जाने के बाद इंदौर नगर निगम शहर में बड़े पैमाने पर नामकरण की तैयारी में है। नगर निगम की नामकरण समिति ने शहर के 15 मार्गों और 19 उद्यानों के नए नाम तय कर लिए हैं। समिति द्वारा तैयार प्रस्ताव को अब मेयर-इन-काउंसिल (MIC) में मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। एमआईसी से स्वीकृति मिलते ही नामकरण की औपचारिक प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। तय किए गए नामों में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला, आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज सहित कई महापुरुषों और स्वतंत्रता सेनानियों के नाम शामिल हैं। 23 प्रस्तावों पर चर्चा, पारदर्शी प्रक्रिया का दावा नामकरण समिति के अध्यक्ष राजेंद्र राठौर की अध्यक्षता में हुई बैठक में आम नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और संस्थाओं से प्राप्त 23 प्रस्तावों पर विचार किया गया। राठौर ने बताया कि नामकरण की प्रक्रिया पारदर्शी, संतुलित और जनहित को ध्यान में रखते हुए की जा रही है। अटल जी के नाम AB रोड के बाद अब उद्यान भी नगर निगम पहले ही 25 दिसंबर को एबी रोड (आगरा-बॉम्बे रोड) का नाम बदलकर अटल बिहारी मार्ग करने का निर्णय ले चुका है। अब शक्ति नगर उद्यान का नाम भी अटल बिहारी वाजपेयी उद्यान रखने का प्रस्ताव है। रास्तों-चौराहों-उद्यानों के नामकरण की प्रक्रिया



Source link