महाराजपुर के कुम्हेड़ नदी मेले में महिला का पर्स चोरी: भीड़ का फायदा उठाकर जेबकतर नकदी सहित ले उड़े ढाई लाख के गहने नकद – Chhatarpur (MP) News

महाराजपुर के कुम्हेड़ नदी मेले में महिला का पर्स चोरी:  भीड़ का फायदा उठाकर जेबकतर नकदी सहित ले उड़े ढाई लाख के गहने नकद – Chhatarpur (MP) News




छतरपुर जिले के महाराजपुर क्षेत्र में कुम्हेड़ नदी तट पर चल रहे मेले में एक महिला के पर्स से आभूषण और नकदी चोरी हो गई। 25 वर्षीय पीड़ित महिला के अनुसार, चोरी हुए सामान की कुल कीमत मौजूदा बाजार दरों के हिसाब से 2 से 2.5 लाख रुपए आंकी जा रही है। पीड़ित महिला की पहचान नौगांव क्षेत्र के ग्राम बिगपुर निवासी रोहणी यादव पत्नी शिवम यादव के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि उनके बैग में सोने के कान के झुमके, नाक की नथनी, चांदी की पायल और लगभग 3 हजार रुपए नगद रखे थे। रोहणी यादव अपने पति के साथ नौगांव के पास ग्राम नगारा में अपनी बुआ के यहां एक कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं। वहां से लौटते समय वे महाराजपुर में कुम्हेड़ नदी पर लगे मेले को देखने पहुंचीं। इसी दौरान मेले की भीड़ का फायदा उठाकर अज्ञात जेबकतरों ने उनके पर्स को निशाना बनाया। घटना की जानकारी मिलते ही रोहणी यादव अपने भाइयों के साथ महाराजपुर थाने पहुंचीं और मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। मेले में लगातार बढ़ रही भीड़ के बीच सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।



Source link