Last Updated:
Ind vs Pak U 19 world cup Semi final equation: अंडर 19 वर्ल्ड कप सुपर 6 में भारत ने पाकिस्तान को 253 रन का टारगेट दिया, वेदांत त्रिवेदी ने 68 रन की पारी खेल टीम को इस स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए 33.4 ओवर में जीत जरूरी है.
नई दिल्ली. भारत और पाकिस्तान के बीच जब भी कोई मुकाबला खेला जाता है तो उसका रोमांच चरम पर होता है. इस वक्त किसी भी फॉर्मेट में किसी भी टूर्नामेंट में दोनों टीमों का मुकाबला होता है उसमें भारत का ही पलड़ा भारी नजर आता है. अंडर 19 वर्ल्ड कप के सुपर 6 में पाकिस्तान की टीम भारत के खिलाफ सेमीफाइनल में पहुंचने का इरादा लेकर उतरी थी लेकिन समीकरण उसके खिलाफ जाते दिखे. भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 253 रन का टारगेट रखा. अगर भारत मैच हार भी जाता है तो उसे बस मैच को 34वें ओवर तक ले जाना है. पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाना होगा.
भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ अंडर 19 वर्ल्ड कप सुपर 6 मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरा. टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और विस्फोटक ओपनर वैभव सूर्यवंशी 30 रन बनाकर आउट हो गए. एरॉन जॉर्ज भी महज 16 रन ही बना पाए. सबसे बड़ा विकेट पाकिस्तान को कप्तान आयुष म्हात्रे के रूप में मिला जो बिना खाता खोले मोहम्मद सय्याम की बॉल पर विकेट के पीछे हमजा जहूर को कैच दे बैठे. वेदांत त्रिवेदी ने 68 रन की पारी खेल टीम को संभाला. कनिष्क चौहान ने आखिर में आकर 35 रन की पारी खेल भारत को 252 रन तक पहुंचाया.
पाकिस्तान जीतकर भी कैसे हो जाएगा बाहर
भारत के खिलाफ पाकिस्तान की टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए चमत्कारी खेल दिखाना होगा. इस टीम के लिए समीकरण मैच में उतरने से पहले ही साफ थे कि उसे लक्ष्य को कम से कम ओवर में खत्म करना है. पाकिस्तान के कप्तान ने टॉस जीतने के बाद इसी वजह से फील्डिंग का फैसला लिया. भारत को 200 रन से कम स्कोर पर रोकना था लेकिन ये कोशिश भारतीय बैटर ने नाकाम कर दी. अब 253 रन के लक्ष्य को पाकिस्तान को 33.4 ओवर में हासिल करना है. अगर इसके बाद टीम को जीत मिलती भी है तो वो वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएगा.
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें