Last Updated:
Jabalpur Weather: मौसम विभाग के मुताबिक, फरवरी की शुरुआत में भले ही दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिल रही हो, लेकिन 5 फरवरी के बाद ठंड एक बार फिर तेजी से पलटवार कर सकती है. खासतौर पर रात के तापमान में जोरदार गिरावट दर्ज होने की संभावना है.
Jabalpur News: उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी और लगातार सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ का असर अब मध्य प्रदेश सहित जबलपुर के मौसम पर भी साफ दिखाई देने लगा है. मौसम विभाग के मुताबिक, फरवरी की शुरुआत में भले ही दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिल रही हो, लेकिन 5 फरवरी के बाद ठंड एक बार फिर तेजी से पलटवार कर सकती है. खासतौर पर रात के तापमान में जोरदार गिरावट दर्ज होने की संभावना है.
मौसम विभाग का अनुमान है कि 2 और 5 फरवरी के बीच पश्चिमी विक्षोभ का असर ज्यादा रहेगा. इसके बाद मौसम साफ होते ही उत्तर दिशा से आने वाली सर्द हवाएं ठंड का असर और बढ़ा देंगी. ऐसे में जबलपुर में रात का न्यूनतम तापमान एक बार फिर 8 से 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. फिलहाल हवा का रुख दक्षिण-पश्चिम बना हुआ है, लेकिन वातावरण में ठंडक बनी हुई है.
एक बार फिर न्यूनतम टेंपरेचर पहुंचा 10 डिग्री के पास
बीते चार दिन में जबलपुर के न्यूनतम तापमान में करीब 6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है. हालांकि, अधिकतम तापमान में लगभग दो डिग्री की बढ़ोतरी जरूर देखी जा रही है. शनिवार को जबलपुर को अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी कि सुबह और रात के समय ठंड से बचाव रखें, क्योंकि आने वाले दिनों में ठंड का असर और बढ़ सकता है. बताया, जब ठंड पलटेगी तो प्रभाव खतरनाक हो सकता है. बीमारियां बढ़ सकती हैं. ऐसे में अभी से सतर्क रहें.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें