उज्जैन. हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ का महीना दान-पुण्य के लिए बेहद शुभ माना जाता है. इस माह की पूर्णिमा अत्यंत शुभ तिथि मानी गई है. इस दिन गंगा आदि पवित्र नदियों में स्नान का विशेष महत्व है. माघ मास की पूर्णिमा पर भाग्य और आर्थिक पक्ष को मजबूत करने का शुभ अवसर है. इस बार शुभ संयोग में माघ पूर्णिमा आ रही है. इस दौरान दान-पुण्य का महत्व और अधिक बड़ जाता है. आइए उज्जैन के आचार्य आनंद भारद्वाज से जानते हैं माघ पूर्णिमा पर 12 राशि वालो के लिए कौनसा दान शुभ रहेगा.
जरूर करें राशि अनुसार दान
मेष – इस राशि के स्वामी मंगल हैं. माघ पूर्णिमा के दिन मेष वाले लाल वस्त्र, मसूर दाल, शहद या लाल फल का दान करें. इससे ऊर्जा, साहस, संपत्ति बढ़ती है. कर्ज से छुटकारा मिलता है.
वृषभ – इस राशि के स्वमी शुक्र हैं. माघ पूर्णिमा के दिन वृषभ वाले कंबल, सफेद मिठाई, चावल, घी, दही और सफेद तिल का दान करें. इससे भौतिक सुख-सुविधाएं बढ़ती हैं.
मिथुन – इस राशि के स्वामी बुध हैं. माघ पूर्णिमा के दिन मिथुन वाले हरी मूंग दाल, हरी सब्जियां, आंवला, हरे वस्त्र और स्टेशनरी का दान. इससे कारोबार और करियर में तरक्की मिलती है.
कर्क – इस राशि के स्वामी चंद्रमा हैं. माघ पूर्णिमा के दिन कर्क वाले दूध, सफेद मिठाई, चावल, चांदी, चीनी, मिश्री या जल का दान करें. इससे मानसिक शांति मिलती है. साथ ही माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है.
सिंह – इस राशि के स्वामी सूर्य हैं. माघ पूर्णिमा के दिन सिंह वाले गेहूं, तांबा, गुड़, नारंगी वस्त्र, लाल फूल या माणिक्य का दान करें. इससे मान-सम्मान बढ़ता है.
कन्या – इस राशि के स्वामी बुध हैं. माघ पूर्णिमा के दिन कन्या वाले हरे वस्त्र, हरी मूंग दाल, हरी सब्जियां और घी का दान करें. इससे स्वास्थय लाभ मिलता है.
तुला – इस राशि के स्वामी शुक्र हैं. माघ पूर्णिमा के दिन तुला वाले सफेद वस्त्र, इत्र, सुगंधित वस्तुएं, चावल और घी का दान करें. इससे धन, वैभव और ऐश्वर्य बढ़ता है.
वृश्चिक – इस राशि के स्वामी मंगल हैं. माघ पूर्णिमा के दिन वृश्चिक वाले गुड़, लाल वस्त्र, मसूर दाल, लाल फल या निर्धन को धन का दान करें. इससे रुके हुए कार्य पूरे होते हैं.
धनु – इस राशि के स्वामी बृहस्पति माघ पूर्णिमा के दिन धनु वाले चना दाल, केला, पीला वस्त्र, केसर, हल्दी और मक्का का दान करें. इससे संतान की उन्नति होती है.
मकर – इस राशि के स्वामी शनि देव हैं. माघ पूर्णिमा के दिन मकर वाले काले तिल, सरसों का तेल, उड़द दाल और कंबल का दान करें. इससे शनि दोष कम होता है. कार्यक्षेत्र में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं.
कुंभ – इस राशि के स्वामी भी शनि देव हैं. माघ पूर्णिमा के दिन कुंभ वाले काला कंबल, तिल, उड़द दाल, जूते-चप्पल या धन का दान करें. इससे आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलता है.
मीन – इस राशि के स्वामी बृहस्पति हैं. माघ पूर्णिमा के मीन वाले . चने की दाल, पीला वस्त्र, बेसन के लड्डू, हल्दी और खाने-पीने की वस्तुओं का दान करें. इससे धन हानि नहीं होती.