Last Updated:
Sarfraz Ahmed use phone during LIVE Match: पाकिस्तान अंडर-19 टीम के मेंटोर सरफराज अहमद ने भारत के खिलाफ सुपर सिक्स मैच के दौरान फोन चलाते हुए स्पॉट किए गए. पाकिस्तानी मेंटोर सरफराज अहमद का फोन चलाते हुए तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
नई दिल्ली: आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026 में भारत के खिलाफ मैच के दौरान पाकिस्तान के मेंटोर सरफराज अहमद ने सरेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई. मैच के दौरान डगआउट में बैठे सरफराज अहमद को फोन चलाते हुए देखा गया. सरफराज के इस हरकत की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. ये घटना भारत-पाकिस्तान के सुपर सिक्स मैच के दौरान की है.
आईसीसी नियम के मुताबिक लाइव मैच के दौरान कोई भी खिलाड़ी या फिर सपोर्टिंग स्टाफ मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं कर सकता है. सिर्फ इतना ही नहीं, होटल से स्टेडियम में एंट्री करने से पहले खिलाड़ी और सपोर्टिंग स्टाफ को हर तरह के गैजेट को जमा कराना पड़ता है. ऐसा नहीं करने पर ये आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन माना जाता है. ऐसे में सरफराज को इस हरकत पर आईसीसी की तरफ से फटकार लगनी तय मानी जा रही है.
मैच में पाकिस्तान ने जीता था टॉस
भारत के खिलाफ सुपर सिक्स में करो या मरो के मैच में पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. टीम इंडिया के टॉप के तीन बल्लेबाज सस्ते में आउट हो गए. ऐसे में पाकिस्तानी टीम पूरी तरह से हावी होते हुए दिख रही थी.
हालांकि, इसके बाद टीम इंडिया के लिए वेदांत त्रिवेदी और निचले क्रम में कनिष्क चौहान, आर अंबरिश और खिलान पटेल ने आकर्षक बल्लेबाजी की जिससे स्कोर 252 रन तक पहुंचा. वेदांत ने टीम इंडिया के लिए 98 गेंद में 58 रनों की पारी खेली. इसके अलावा कनिष्क चौहान ने 29 गेंद में 35 रनों का योगदान दिया, जबकि वैभव सूर्यवंशी ने पारी की शुरुआत करते हुए 22 गेंद में 30 रनों की पारी खेली. वहीं आखिर के ओवरों में आर अंबरिश ने भी 15 गेंद में 21 रनों का अहम योगदान दिया.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें