T20 वर्ल्ड कप 2026: टी20 वर्ल्ड कप से पहले बीसीसीआई ने वॉर्मअप मैचों के लिए इंडिया ए के स्क्वॉड की घोषणा की है. टीम की कमान न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे टीम में चुने गए आयुष बदोनी के हाथों में सौंपी है.गौरतलब है कि टीम में कई हैरान करने वाले चेहरे हैं. कई युवा खिलाड़ी हैं, तो कई टीम इंडिया के मुख्य खिलाड़ियों को भी मौका दिया गया है. बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज में ना खेल पाने वाले खिलाड़ी तिलक वर्मा को भी इस स्क्वॉड में रखा गया. उनके अलावा 5 टी20 मैचों में टीम इंडिया की ओर से खेलने वाले रवि बिश्नोई को भी इस स्क्वॉड में रखा गया है. वहीं, रियान पराग भी इस टीम का हिस्सा हैं और उनके साथ खलील अहमद जैसे गेंदबाज भी शामिल हैं. बता दें कि भारत को नामिबिया और यूएसए के खिलाफ वॉर्म अप मैच खेलना है.