आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के वार्म-अप मैचों का कार्यक्रम और प्रसारण विवरण पुष्ट हो गया है. मीडिया विज्ञप्ति आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के वार्म-अप मैचों का कार्यक्रम और प्रसारण विवरण पुष्ट हो गया है. टूर्नामेंट की आधिकारिक शुरुआत 7 फरवरी से पहले 2 से 6 फरवरी के बीच कुल 16 मैच खेले जाएंगे. ये वार्म-अप मैच भारत और श्रीलंका के चार शहरों में खेले जाएंगे. भारत और श्रीलंका, जो दोनों सह-मेजबान देश हैं, के चार शहरों में अभ्यास मैच खेले जाएंगे. भारत में, बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के दो मैदानों पर मैच होंगे.
ऑनलाइन खरीदें टिकट
वहीं, अगर बात करें बाकी के अभ्यास मैच नवी मुंबई के डी.वाई. पाटिल स्टेडियम और चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेले जाएंगे. कोलंबो में, एसएससी क्रिकेट ग्राउंड, आर. प्रेमदासा स्टेडियम और कोलंबो क्रिकेट क्लब ग्राउंड में मैच खेले जाएंगे.नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में यूएसए बनाम इंडिया ‘ए’ (2 फरवरी) और भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (4 फरवरी) के मैच देखने के इच्छुक प्रशंसक पर ऑनलाइन या स्टेडियम के टिकट काउंटर से खरीद सकते हैं.
वार्म-अप मैचों का पूरा शेड्यूल
2 फरवरी
अफगानिस्तान बनाम स्कॉटलैंड, बीबीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड 1, बेंगलुरु – दोपहर 3 बजे,यूएसए बनाम इंडिया ‘ए’, डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई – शाम 5 बजे, कनाडा बनाम इटली, एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई – शाम 7 बजे
3 फरवरी
ओमान बनाम श्रीलंका ‘ए’, कोलंबो क्रिकेट क्लब ग्राउंड, कोलंबो – दोपहर 1 बजे, नीदरलैंड बनाम जिम्बाब्वे, आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो – दोपहर 3 बजे
नेपाल बनाम यूएई, एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई – शाम 5 बजे.
4 फरवरी
स्कॉटलैंड बनाम नामीबिया, बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड 2, बेंगलुरु – दोपहर 1 बजे, अफगानिस्तान बनाम वेस्टइंडीज, बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड 1, बेंगलुरु – दोपहर 3 बजे, पाकिस्तान बनाम आयरलैंड, एसएससी क्रिकेट ग्राउंड, कोलंबो – शाम 5 बजे, भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, डी.वाई. पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई – शाम 7 बजे.
5 फरवरी
जिम्बाब्वे बनाम ओमान, कोलंबो क्रिकेट क्लब ग्राउंड, कोलंबो – सुबह 11 बजे, नेपाल बनाम कनाडा, एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई – दोपहर 1 बजे, ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड, आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो – शाम 5 बजे, न्यूजीलैंड बनाम यूएसए, डी.वाई. पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई – शाम 7 बजे.
6 फरवरी
इटली बनाम यूएई, एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई – दोपहर 3 बजे, भारत ‘ए’ बनाम नामीबिया, बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड 1, बेंगलुरु – शाम 5 बजे.
कैसे देखें
सभी मैचों के वीडियो हाइलाइट्स ICC के डिजिटल चैनल पर आएगा. इसके अलावा, बाकी के मैच विश्व स्तर पर लाइव दिखाए जाएंगे. कुछ क्षेत्रों में, ये मैच आईसीसी के आधिकारिक लाइसेंसधारियों के चैनलों पर उपलब्ध होंगे . शेष सभी क्षेत्रों में, प्रशंसक आईसीसी. टीवी पर मुफ्त में मैच देख सकेंगे.
जियो हॉटस्टार पर होगा लाइव
बता दें कि भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका का मैच स्टार स्पोर्ट्स और जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध है. चुनिंदा मैच जियो हॉटस्टार पर लाइव देखें, अफगानिस्तान बनाम स्कॉटलैंड, यूएई बनाम इंडिया ए, कनाडा बनाम इटली, नेपाल बनाम यूएई, अफगानिस्तान बनाम वेस्ट इंडीज, पाकिस्तान बनाम आयरलैंड, नेपाल बनाम कनाडा, न्यूजीलैंड बनाम यूएसए, इटली बनाम यूएई, नामीबिया बनाम इंडिया ए.
ये भी पढ़ें: हरियाणा थंडर्स का तूफान… दिल्ली दंगल वॉरियर्स को रौंदकर प्रो रेसलिंग लीग का खिताब किया अपने नाम