Last Updated:
90 Degree Bridge: भोपाल का चर्चित 90 डिग्री ब्रिज एक बार फिर सुर्खियों में है. सरकारी जांच कमेटी की रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. 18 करोड़ की लागत और 8 साल के इंतज़ार के बाद भी पुल बंद पड़ा है. रिपोर्ट के बाद PWD के 7 इंजीनियर सस्पेंड किए गए हैं, जबकि जनता पुल जल्द शुरू करने की मांग कर रही है.
भोपाल. 90 डिग्री ब्रिज याद ही होगा, जिसे लेकर पूरे देश में मध्य प्रदेश का मजाक उड़ाया गया है. अब इसे लेकर कुछ खुलासे हुए हैं. राजधानी भोपाल का चर्चित 90 डिग्री का ब्रिज बनने के बाद भी बंद पड़ा है. जनता परेशान है. मगर 90 डिग्री की जांच करने वाली सरकारी की कमेटी की जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. सूत्रों के मुताबिक, कमेटी की रिपोर्ट में ठेकेदार और इंजीनियर की लापरवाही सामने आई है.
बरखेड़ी को ऐशबाग से जोड़ने वाले ब्रिज बनाने के लिये गोल की जगह चौकोर पिलर बनाये गये जो इंजीनियरिंग के लिहाज़ से ठीक नहीं हैं. 90 डिग्री के कर्व रखने की स्थिति अगर बन भी रही थी तो इंजीनियर्स को सुविधाजनक घुमावदार गोलाई देनी चाहिये थी. इस मामले में पीडब्लूडी विभाग के 7 इंजीनियर के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई हुई है. उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि जांच रिपोर्ट के बाद सख्त विभागीय कार्रवाई भी होगी. सरकार की जांच अपनी जगह है, लेकिन क्षेत्र की जनता ब्रिज को ठीक कर जल्दी से जल्दी शुरू करने की मांग कर रही है.
जनता परेशान हो रही
मोहम्मद इस्राईल कहते हैं कि ब्रिज तो 90 डिग्री हो गया है इसलिये बंद पड़ा है. जनता परेशान हो रही है. आने जाने में परेशानी हो रही है. वो तो पुल बनाकर भूल गये हैं. कोई संज्ञान ही नहीं ले रहा है. पूरी दुनिया में 90 डिग्री वायरल हो रहा है. वहीं मोहम्मद इकबाल का कहना है कि समस्या ये है कि जनता के लिये ये पुल बनाया था. फाटक बंद कर दिया. मगर वो चालू नहीं हो रहा है, इसलिये कि 90 डिग्री का मोड़ आ गया है. अगर 90 डिग्री आ भी गया है तो धीरे धीरे कम करो. सुधार करो.
भोपाल का ऐशबाग आरओबी अपनी डिजाइन के कारण बीते साल विवादों में आया. पुल में 90 डिग्री का तीखा मोड़ निकलकर सामने आया, जिसके बाद लोगों ने इस डिजाइन को लेकर जमकर सवाल खड़े किये. पुल की डिजाइन कुछ ऐसी थी कि यह हादसों का कारण बन सकता था. बता दें, इस पुल को बनाने में 18 करोड़ रुपये लगे और करीब 8 साल से ज्यादा का समय लगा.
About the Author
Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें