Pakistan Cricket Team: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान सलमान अली आगा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज फतह कर हुंकार भरी है. रविवार, 1 फरवरी को पाकिस्तान सरकार ने सोशल मीडिया के जरिए ये ऐलान किया कि पाकिस्तान की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेगी, लेकिन 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मैच को बहिष्कार करेगी. पाक कप्तान सलमान अली आगा ने भी सरकार के फैसले पर हामी भरते हुए बड़ा बयान दिया है.
पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने कहा कि उनकी टीम सरकार के निर्देशों का पालन करेगी और टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैदान पर नहीं उतरेगी. उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि भारत के साथ खेले बिना भी उनकी टीम सुपर-8 में जगह बना लेगी. सलमान का ये आत्मविश्वास ऑस्ट्रेलिया को 3-0 से मात देने के बाद आया है.
कहीं टूट ना जाए सलमान का घमंड!
ऑस्ट्रेलिया को अपने घर पर 3-0 से हराने के बाद पाकिस्तान टीम और सलमान अली आगा के पांव जमीन पर नहीं हैं. हालांकि, वो ये भूल रहे हैं कि उनके सामने ऑस्ट्रेलिया की मजबूत टीम थी भी नहीं. कुछ अहम खिलाड़ी अभी भी कंगारू टीम से नहीं जुड़े हैं. वहीं, टी20 वर्ल्ड कप का दबाव पूरी तरह से अलग होगा. अगर पाकिस्तान 15 फरवरी को भारत के खिलाफ नहीं खेलता है तो उनके नेट रनरेट पर भी इसका असर पड़ेगा. वहीं, ग्रुप स्टेज में 10 फरवरी को उनका सामना USA से है, जिसने दो साल पहले टी20 वर्ल्ड कप में उन्हें पराजित कर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज खत्म होने के बाद पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने मीडिया से बातचीत में कहा, ”हम विश्व कप में जा रहे हैं. भारत के खिलाफ न खेलने का फैसला हमारा नहीं है, इसलिए हम इस बारे में कुछ नहीं कर सकते।) हमारी सरकार या पीसीबी प्रमुख जो भी करने को कहेंगे, हम वही करेंगे.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के मुकाबले (ग्रुप स्टेज)
7 फरवरी: पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड- कोलंबो
10 फरवरी: पाकिस्तान बनाम अमेरिका- कोलंबो
15 फरवरी: पाकिस्तान बनाम भारत- कोलंबो
18 फरवरी: पाकिस्तान बनाम नामीबिया- कोलंबो
ये भी पढ़ें: जिस USA से बेइज्जत हुआ था पाकिस्तान, उसके खिलाफ भारत की A टीम ने मचाया कोहराम, इस बल्लेबाज ने जड़ा तूफानी शतक