Last Updated:
Pakistan schedule in T20 World Cup: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 7 फरवरी से शुरू होगा, पाकिस्तान भारत के खिलाफ 15 फरवरी को कोलंबो में मैच नहीं खेलेगा. टीम को ग्रुप ए में भारत, नीदरलैंड्स, अमेरिका और नामीबिया के साथ रखा गया है. भारत के मैच का बहिष्कार करने की वजह से टूर्नामेंट में पाकिस्तान 3 लीग मैच खेलेगा.
नई दिल्ली. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप को शुरू होने में अब एक हफ्ते से भी कम समय रह गया है. 7 फरवरी से इसकी शुरुआत होगी और फाइनल मुकाबला 8 मार्च को खेला जाना है. पाकिस्तान सरकार की तरफ से 1 फरवरी को ये फैसला लिया गया कि टीम टूर्नामेंट में तो खेलेगी लेकिन भारत के खिलाफ मुकाबले में नहीं उतरेगी. इस मैच का बहिष्कार करने की खबर सामने आने के बाद से ही इसको लेकर लगातार चर्चा हो रही है. आईसीसी इसे लेकर क्या एक्शन लेगा इसका सबको इंतजार है. इस बीच हम आपको बताते हैं कि पाकिस्तान का टी20 वर्ल्ड कप में क्या शेड्यूल है और किन टीमों से उसका सामना होगा.
भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को श्रीलंका को कोलंबो में मैच खेला जाना है. इस मुकाबले में पाकिस्तान ने नहीं खेलने का फैसला लिया है. भले ही इस मैच में पाकिस्तान की टीम मैदान पर नहीं उतरे लेकिन भारतीय टीम को श्रीलंका में मौजूद रहना होगा. टॉस के वक्त अगर सूर्यकुमार होंगे तभी पाकिस्तान के मैच का बहिष्कार करने के बाद 2 अंक भारत को मिलेंगे. अगर दोनों टीम मैच के दिन मौजूद नहीं रही तो इस मुकाबले को रद्द माना जाएगा और अंक बांट दिए जाएंगे.
पाकिस्तान के ग्रुप में कौन-कौन
टी20 वर्ल्ड कप में कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं. इन सभी टीमों के 4 ग्रुप में बांटा गया है. एक ग्रुप में कुल 5 टीमें रखी गई हैं. पाकिस्तान की टीम को ग्रुप ए में भारत, नामीबिया, नीदरलैंड्स और अमेरिका के साथ रखा गया है.
पाकिस्तान के टी20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल
पाकिस्तान क्रिकेट टीम को अपने टी20 वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत पहले दिन 7 फरवरी को नीदरलैंड्स के खिलाफ करना है. तीन दिन बाद 10 फरवरी को उसका सामना अमेरिका से होगा. 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मैच होना है जबकि 18 फरवरी को नामीबिया से पाकिस्तान को खेलना है.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए पाकिस्तान का शेड्यूल
7 फरवरी: पाकिस्तान vs नीदरलैंड्स, कोलंबो, सिन्हलीज स्पोर्ट्स क्लब
10 फरवरी: पाकिस्तान vs अमेरिका, कोलंबो, सिन्हलीज स्पोर्ट्स क्लब
15 फरवरी: पाकिस्तान vs भारत, कोलंबो, आर. प्रेमदासा स्टेडियम (मैच होने की संभावना नहीं)
18 फरवरी: पाकिस्तान vs नामीबिया, कोलंबो, सिन्हलीज स्पोर्ट्स क्लब
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें