तिलक ने पास किया फिटनेस टेस्ट, वार्म अप मैच में इंडिया ए ने USA को हराया

तिलक ने पास किया फिटनेस टेस्ट, वार्म अप मैच में इंडिया ए ने USA को हराया


Last Updated:

India A Beat USA in Warm up Match: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 से पहले इंडिया ए ने अपने पहले वार्म अप मैच में अमेरिका पर दमदार जीत हासिल की. इस मैच में टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों ने खुद साबित किया. खास तौर पर तिलक वर्मा के लिए ये मैच महत्वपूर्ण था. तिलक वर्मा ने इस मैच से अपनी फिटनेस को भी साबित किया.

तिलक वर्मा ने पास किया फिटनेस टेस्ट

नवी मुंबई: आईसीसी टी20 विश्व कप से पहले वार्म अप मैच में इंडिया ए ने अमेरिका को 38 रन से हरा दिया. इसके साथ ही तिलक वर्मा पेट के निचले हिस्से की सर्जरी के बाद मैदान पर उतरे तिलक वर्मा का फिटनेस टेस्ट भी पूरा हो गया. मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ए के बल्लेबाजों ने सीनियर टीम द्वारा तय किए गए ‘हर कीमत पर आक्रामक होकर खेलने’ के रवैये को अपनाया. तमिलनाडु के विकेटकीपर नारायण जगदीशन की 11 चौकों और पांच छक्कों की मदद से 55 गेंद में 104 रन की पारी से टीम ने तीन विकेट पर 238 रन बनाए.

इसके जवाब में अमेरिका ने सपाट पिच पर अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन आखिरकार 200 रन ही बना पाई. संजय कृष्णमूर्ति के 18 गेंद पर 41 रन की पारी खेली. वाशिंगटन सुंदर के औपचारिक रूप से बाहर होने की स्थिति में उनकी जगह लेने के दावेदार लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने तीन विकेट लेकर अपना दावा मजबूत किया. हालांकि राष्ट्रीय चयन समिति, मुख्य कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए प्राथमिकता तिलक की मैच फिटनेस की जांच करना था जिन्होंने बेंगलुरु में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में तीन सप्ताह का ‘रिटर्न टू प्ले’ (खेलने के लिए वापसी) प्रोटोकॉल पूरा किया था.

बैटिंग के बाद फील्डिंग में भी शानदार दिखे तिलक

हैदराबाद के इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 24 गेंद में 38 रन बनाए और इस दौरान हरमीत सिंह और नोस्थुश केंजिगे की बाएं हाथ की स्पिन जोड़ी पर दो शानदार छक्के लगाए. तिलक ने हरमीत को खास तौर पर निशाना बनाया और उन पर तीन चौके भी मारे. तिलक 24 गेंद तक क्रीज पर रहे और उनकी बल्लेबाजी की सबसे खास बात यह थी कि शॉट खेलते समय उन्हें कोई स्पष्ट परेशानी नहीं हुई.

फील्डिंग के दौरान उन्होंने पीछे की ओर दौड़ते हुए एक शानदार कैच लेकर साईतेजा मुक्कमल्ला को पवेलियन भेजा. बाद में तिलक ने गेंदबाजी भी की और एक विकेट लिया तथा अपना दूसरा कैच भी पकड़ा. तिलक ने अपना फिटनेस परीक्षण शानदार तरीके से पास कर लिया है और उन्हें बल्लेबाजी क्रम में अपना तीसरा स्थान वापस मिल सकता है. उनकी वापसी से संजू सैमसन के लिए टीम में जगह बनाये रखना मुश्कल होगा. सैमसन लगातार पांच मैच में विफल रहे हैं और इस दौरान ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी की.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

homecricket

तिलक ने पास किया फिटनेस टेस्ट, वार्म अप मैच में इंडिया ए ने USA को हराया



Source link