PCB ने डर से मुंह छिपाया…. भारत के खिलाफ न खेलने पर क्या बोले पाकिस्तानी?

PCB ने डर से मुंह छिपाया…. भारत के खिलाफ न खेलने पर क्या बोले पाकिस्तानी?


पाकिस्तान टी-20 वर्ल्डकप खेलेगा, मगर भारत के साथ ग्रुप स्टेज मैच का बॉयकाट करेगा. पाकिस्तान सरकार ने ये फैसला लिया है. सोशल मीडिया पर ये जानकारी सामने आने के बाद से पीसीबी की आलोचना हो रही है. दुनिया भर के खिलाड़ी पाक को राजनीति और खेल से अलग रहने की नसीहत दे रहे हैं, वहीं भारतीय क्रिकेट प्रेमी मान रहे हैं कि भारत से डरकर पाकिस्तान ने ये फैसला लिया है.

भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों का मानना है कि पाकिस्तान भारत के डर से मुंह छिपाकर भागा है. खासतौर से न्यूजीलैंड के खिलाफ हालिया सीरीज में अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और भारतीय कप्तान सूर्य कुमार यादव ने जिस तरह का प्रदर्शन किया है, उसे लेकर भारतीय प्रशंसक पाकिस्तान को घेर रहे हैं. हालांकि पाकिस्तानी फैंस का मानना इससे बिल्कुल अलग है, क्रिकेटर प्रेमियों का कहना है कि बॉयकॉट करना पाकिस्तान की मजबूरी है, क्योंकि पाकिस्तान की टी फॉर्म हैं.

भारतीयों को खुशफहमी है कि पाकिस्तान ने डरकर भारत के साथ मेच का बॉयकॉट किया है. पाकिस्तान अकेली ऐसी टीम थी जो भारत को टक्कर दे सकती थी. पाकिस्तान को सारे मैच श्रीलंका में खेलने थे, भारत ट्रैवल करके वहां पहुंचता. सबसे बड़ी बात कि हमारी टीम श्रीलंका में बहुत फॉर्म में है.
– लैबा अब्बासी, लाहौर, पाकिस्तान

—————————————-

उस्मान तारिक ने कहा था कि वो इंडिया को हराने के लिए अकेले काफी हैं, भारत पर इसे लेकर दबाव था, मगर अब उसे डरने की जरूरत नहीं, क्योंकि पाकिस्तान ने मैच का बहिष्कार करने का फैसला किया है.
डॉ. मुसद्दिक बंगश, यूरोलॉजिस्ट, पेशावर पाकिस्तान

पाकिस्तान ने मास्टर स्ट्रोक खेला है. पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार का ऐलान कर दिया है, जिससे भारत और आईसीसी को भारी राजस्व नुकसान होने वाला है.
– शाहिद हमीद, हैदराबाद रीजन



Source link