Temperature rises by one degree and minimum temperature rises | एक डिग्री और लुढ़का न्यूनतम तापमान, दिन में गर्मी बढ़ने से लोग परेशान

Temperature rises by one degree and minimum temperature rises | एक डिग्री और लुढ़का न्यूनतम तापमान, दिन में गर्मी बढ़ने से लोग परेशान


दतिया13 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

एक अक्टूबर की शुरूआत न्यूनतम तापमान के एक डिग्री गिरने से हुई। जबकि अधिकतम तापमान आधा डिग्री बढ़कर 37 पर पहुंच गया है। रात में जहां गुलाबी सर्दी का अहसास होने लगा है तो वहीं दिन में गर्मी का सितम जारी है। पूरे दिन तेज धूप निकल रही है और बेतहाशा गर्मी भी पड़ रही है।

बता दें कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.7 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया था। गुरुवार को अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान एक डिग्री गिरकर 20 डिग्री पर पहुंच गया है। रात में तापमान गिरने से गुलाबी सर्दी का अहसास होने लगा है। लेकिन दिन में गर्मी पसीना निकाल रही है। अभी कुछ दिन और अधिकतम तापमान इसी तरह ज्यादा रहने की उम्मीद है। बल्कि दो-तीन दिन में तापमान 38 डिग्री तक भी पहुंचने की उम्मीद है। जबकि न्यूनतम तापमान कुछ दिन तक 20 डिग्री पर ही स्थिर रहेगा।



Source link