विदिशा में खाद-बीज और मेडिकल स्टोर्स पर सख्ती: लाइसेंस सस्पेंड हुआ तो दुकान पर लगाना होगा बोर्ड; कलेक्टर बोले- जनता को पता होना चाहिए – Vidisha News

विदिशा में खाद-बीज और मेडिकल स्टोर्स पर सख्ती:  लाइसेंस सस्पेंड हुआ तो दुकान पर लगाना होगा बोर्ड; कलेक्टर बोले- जनता को पता होना चाहिए – Vidisha News




विदिशा कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने निलंबित लाइसेंस वाली खाद-बीज और मेडिकल स्टोर को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं। अब ऐसी दुकानों पर फ्लेक्स बोर्ड लगाकर बताना होगा कि इनका लाइसेंस निलंबित है। सोमवार को लंबित आवेदनों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने यह आदेश दिए। इसका उद्देश्य आम लोगों को धोखाधड़ी से बचाना है। बैठक में कलेक्टर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निलंबित दुकानों की अपडेटेड सूची तैयार कर उसका सत्यापन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही निरीक्षण कार्य नियमित रूप से जारी रखें, ताकि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर समय रहते एक्शन लिया जा सके। लोगों को जागरूक करना है मकसद इस पहल का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को जागरूक करना और अनधिकृत रूप से संचालित गतिविधियों पर रोक लगाना है। दुकानों के बाहर फ्लेक्स बोर्ड पर जानकारी लिखी होने से उपभोक्ताओं को सही स्थिति का पता चलेगा। इससे वे किसी भी तरह की धोखाधड़ी का शिकार होने से बच सकेंगे। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने स्पष्ट किया कि जनस्वास्थ्य और कृषि से जुड़े क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन का लक्ष्य जिले की जनता को सुरक्षित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराना है।



Source link