हलक में अटकी ऑस्ट्रेलिया की जान! अब कैसे जीतेगा टी20 वर्ल्ड कप? एक और बुरी खबर

हलक में अटकी ऑस्ट्रेलिया की जान! अब कैसे जीतेगा टी20 वर्ल्ड कप? एक और बुरी खबर


Last Updated:

Josh Hazlewood T20 World Cup News: T20 वर्ल्ड कप 2026 सिर पर है. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की टेंशन कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. ऑस्ट्रेलिया को टूर्नामेंट के आगाज से पहले एक और बड़ा झटका लगा है. स्टार तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड के टीम के शुरुआती मैचों में नहीं खेलने की उम्मीद है. हेजलवुड सिडनी में ही रहेंगे और चोट से उबरने के लिए रिहैब जारी रखेंगे.

जोश हेजलवुड शुरुआती मुकाबलों से हो सकते हैं बाहर

नई दिल्ली. T20 वर्ल्ड कप 2026 के आगाज में अब चंद दिन बाकी हैं. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की टेंशन कम होने के बजाय बढ़ती ही जा रही हैं. बीते दिन खबर आई कि पैट कमिंस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. अब ऑस्ट्रेलिया के लिए एक और बुरी खबर आई है. ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड के टीम के शुरुआती मैचों में नहीं खेलने की उम्मीद है. हेजलवुड सिडनी में ही रहेंगे और चोट से उबरने के लिए रिहैब जारी रखेंगे. सीन एबॉट को ट्रैवलिंग रिजर्व के तौर पर T20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल किया गया है. ग्रुप-बी में शामिल ऑस्ट्रेलिया अपने अभियान की शुरुआत 11 फरवरी को आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले से करेगी.

ऑस्ट्रेलिया को एक और झटका
जोश हेजलवुड को हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण एशेज सीरीज की शुरुआत से बाहर होना पड़ा था. इसके बाद रिहैब के दौरान उनकी एड़ी में भी चोट लग गई. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की मेडिकल टीम ने यह समझा है कि हेजलवुड फिलहाल घर पर ही रहकर अपनी रिहैबिलिटेशन पूरी करें और पूरी तरह फिट होने के बाद ही वर्ल्ड कप टीम से जुड़ें. इस मामले पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चयनकर्ता टोनी डोडेमाइड ने भी अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि हेजलवुड के लिए घर पर रहकर रिकवरी करना ज्यादा सही फैसला था.

जोश हेजलवुड शुरुआती मुकाबलों से हो सकते हैं बाहर

डोडेमाइड ने ईएसपीएनक्रिकइंफो के हवाले से कहा, ‘हमें लगा कि जोश (हेजलवुड) के लिए अपने घर के परिचित माहौल में रहकर रिहैब जारी रखना ज्यादा व्यावहारिक और फायदेमंद होगा. इसके बाद ही वह श्रीलंका की यात्रा करें. नाथन की भी वापसी लगभग पूरी हो चुकी है, इसलिए किसी अचानक जरूरत को देखते हुए हमने तेज गेंदबाजी के विकल्प के तौर पर सीन (एबॉट) को टीम के साथ लाने का फैसला किया.’ क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का मानना है कि इस फैसले से खिलाड़ियों की फिटनेस बेहतर तरीके से संभाली जा सकेगी और टीम को लंबे समय में फायदा मिलेगा.

T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ऑस्ट्रेलिया अपडेटेड टीम
मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कॉनोली, टिम डेविड, बेन ड्वारशुइस, कैमरन ग्रीन, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैट कुह्नमैन, ग्लेन मैक्सवेल, मैट रेनशॉ, मार्कस स्टोइनिस, एडम जम्पा, शॉन एबॉट (ट्रैवलिंग रिजर्व).

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

homecricket

हलक में अटकी ऑस्ट्रेलिया की जान! अब कैसे जीतेगा टी20 वर्ल्ड कप? एक और बुरी खबर



Source link