ऑस्ट्रेलिया का वो दिलफेंक क्रिकेटर, जिसका गंदी चैट स्कैंडल से करियर हुआ बर्बाद

ऑस्ट्रेलिया का वो दिलफेंक क्रिकेटर, जिसका गंदी चैट स्कैंडल से करियर हुआ बर्बाद


नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम साल 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज की तैयारी में जुटी हुई थी. क्रिकेट फैंस ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच ऐतिहासिक राइवलरी के लिए उत्साहित थे, लेकिन सीरीज के शुरू होने से ठीक पहले एक ऐसी खबर सामने आई जिसके बाद तो ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट में भूचाल आ गया. ये खबर थी ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट में मिस्टर क्लीन की छवि रखने वाले टिम पेन की. सीरीज से ठीक पहले टिम पेन का एक चैट स्कैंडल सामने आ गया, जिसके बाद उनकी मिस्टर क्लीन की छवि पूरी तहर दागदार हो गई.

दरअसल टिम पेन का ये चैट स्कैंडल तस्मानिया क्रिकेट के एक महिला कर्मचारी के साथ का था. टिम पेन ने 2017 में तस्मानिया क्रिकेट की एक पूर्व महिला कर्मचारी को अपनी अश्लील तस्वीरें और आपत्तिजनक टेक्स्ट मैसेज भेजे थे, लेकिन इस स्कैंडल का खुलासा साल 2021 में हुआ था, जिसके कारण भारी बवाल मचा था. स्कैंडल सामने आने के बाद टिम पेन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी, जिसमें उन्होंने अपने किए पर सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी थी.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में टिम पेन ने क्या कहा था?

चैट स्कैंडल के सामने आने के बाद टिम पेन ने एक भावुक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया था और रोते हुए ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तानी से इस्तीफा दिया. उन्होंने चैट स्कैंडल की अपनी गलती को स्वीकार किया और कहा कि उनका विहेवियर एक कप्तान के पद की गरिमा के अनुकूल नहीं था. एशेज सीरीज के शुरू होने से ठीक पहले कप्तान बदलना ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं था. इस स्कैंडल से क्रिकेट ऑस्टेलिया में उथल-पुथल मच गया था.

बता दें कि टिम पेन को साल 2018 में स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर के द्वारा किए गए सैंडपेपर कांड के बाद कप्तान बनाया गया था. टिम पेन की ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट में एक जैंटलमैन की पहचान थी, लेकिन इस स्कैंडल ने उनकी उस छवि को पूरी तरह चकनाचूर कर दिया. टिम पेन की सिर्फ छवि ही खराब नहीं हुई, बल्कि उनका करियर भी बर्बाद हो गया. स्कैंडल में नाम आने के बाद कप्तानी छोड़ते हुए टिम पेन ने क्रिकेट से अनिश्चितकालीन ब्रेक लिया था.

ऑस्ट्रेलियाई में नहीं हो पाई फिर टिम की वापसी

ब्रेक के बाद टिम पेन ने घरेलू क्रिकेट में वापसी की, लेकिन नेशनल टीम में फिर उनकी जगह नहीं बन पाई, जिसके कारण उन्होंने साल 2023 में क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी. हालांकि, टिम पेन से जुड़ा एक कड़वा सच ये भी है कि स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर के विवाद के बाद उन्होंने ने हीऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट की साख बचाई थी, लेकिन अंत में उन्हें खुद अपनी एक भूल की कारण बेहद अपमानजनक तरीके से खेल को अलविदा कहना पड़ा.

कैसा रहा टीम पेन का करियर

ऑस्ट्रेलिया के लिए टिम पेन का करियर कुछ खास नहीं रहा. टिम पेन ऑस्ट्रेलिया के लिए 35 टेस्ट, 35 वनडे और 12 टी20 इंटरनेशनल मैचों में मैदान पर उतरे. टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 32.63 की औसत से बिना कोई शतक के 1534 रन बनाए. उनके नाम 9 अर्धशतकीय पारी है. वहीं वनडे में टिम पेन ने एक शतक और पांच अर्धशतक के साथ 890 रन बनाए, जबकि टी20 में उनके नाम 82 रन है.



Source link