अप्रैल से 24 घंटे खुलेगा रनवे: इंडिगो संकट से उबरा इंदौर एयरपोर्ट, दिसंबर की गिरावट के बाद जनवरी में यात्रियों-फ्लाइट की रफ्तार लौटी – Indore News

अप्रैल से 24 घंटे खुलेगा रनवे:  इंडिगो संकट से उबरा इंदौर एयरपोर्ट, दिसंबर की गिरावट के बाद जनवरी में यात्रियों-फ्लाइट की रफ्तार लौटी – Indore News




दिसंबर 2025 में इंडिगो एयरलाइंस के ‘क्रू संकट’ के कारण पिछड़ने के बाद जनवरी 2026 में इंदौर एयरपोर्ट ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। एयरपोर्ट अथॉरिटी की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी में यात्रियों की संख्या में 28 हजार से ज्यादा का इजाफा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार जनवरी में इंदौर से 2,882 उड़ानों का संचालन हुआ, जिनसे 3 लाख 97 हजार 98 यात्रियों ने सफर किया। वहीं दिसंबर में उड़ानों का आंकड़ा 2,649 था और यात्री संख्या 3.68 लाख के करीब थी। यानी एक महीने में ही 233 उड़ानें और 28,638 यात्री बढ़ गए हैं। इंडिगो संकट ने लगाई थी ‘लैंडिंग’ 1 दिसंबर से इंडिगो द्वारा स्टाफ की कमी बताकर देशभर में उड़ानें निरस्त की गई थीं। इसका सीधा असर इंदौर पर पड़ा: नवंबर: 4.23 लाख यात्री (रिकॉर्ड स्तर) दिसंबर: 3.68 लाख यात्री (सीधे 55 हजार की गिरावट) जनवरी: स्थिति सुधरी और आंकड़ा फिर 4 लाख के करीब पहुंच गया। अप्रैल से ‘नॉन-स्टॉप’ इंदौर एयरपोर्ट के डायरेक्टर सुनील मग्गीरवार ने बताया कि वर्तमान में रनवे की मरम्मत के कारण रात में 8 घंटे एयरपोर्ट बंद रहता है। वे कहते हैं कि हमारी कोशिश है कि मार्च अंत तक काम पूरा कर लिया जाए। अप्रैल से एयरपोर्ट 24 घंटे खुला रहेगा, जिससे इंदौर को कई नई उड़ानें मिलेंगी और यात्री संख्या में बड़ा उछाल आएगा। एग्जाम सीजन के बाद दिखेगा ‘बूम’ ट्रेवल एजेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (TAFI) के प्रदेश अध्यक्ष अमूल कटारिया के अनुसार फरवरी और मार्च की शुरुआत में परीक्षाओं के कारण ट्रैफिक स्थिर रह सकता है, लेकिन मिड-मार्च और अप्रैल में छुट्टियां शुरू होते ही यात्रियों की संख्या 5 लाख के पार जा सकती है। टूरिस्ट्स ने अभी से समर वेकेशन के लिए बुकिंग शुरू कर दी है। एक नजर: पिछले 6 महीनों का एयर ट्रैफिक (स्रोत: विमानतल प्रबंधन) नया एग्जिट गेट बनकर तैयार एयरपोर्ट पर पार्किंग और ट्रैफिक जाम की समस्या को खत्म करने के लिए बिजासन टेकरी की ओर नया एग्जिट गेट तैयार कर लिया गया है। फिलहाल प्रवेश और निकास के लिए एक ही मार्ग होने से पीक ऑवर्स में टर्मिनल के सामने वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। इसके शुरू होने के बाद एयरपोर्ट पर आने वाले वाहन यात्रियों को लेकर सीधे बिजासन मंदिर की ओर जाने वाली सड़क पर निकल जाएंगे। अभी यहां से केवल अधिकारियों के वाहन आ-जा रहे हैं। पार्किंग ठेकेदार द्वारा बैरियर लगाए जाने और मुख्यालय से औपचारिक अनुमति मिलने के बाद आम वाहनों को भी इसी गेट से बाहर निकाला जाएगा। दो टर्मिनल से होगा संचालन नए साल में पुराने टर्मिनल को फिर से चालू किया जाएगा, जहां से एटीआर विमानों का संचालन होगा। इससे मुख्य टर्मिनल पर भीड़ कम होगी और चेक- इन व सुरक्षा जांच में लगने वाला समय घटेगा। एयरपोर्ट प्रबंधन का कहना है कि दो टर्मिनल संचालन से यात्रियों को ज्यादा सुगम और व्यवस्थित व्यवस्था मिलेगी। इंदौर एयरपोर्ट से जनवरी से दिसंबर 2025 के बीच 43 लाख 96 हजार 611 यात्रियों ने हवाई यात्रा की। यह एयरपोर्ट के 88 वर्षों के इतिहास में पहली बार है, जब यात्री संख्या 40 लाख के पार पहुंची। इसी अवधि में 32,558 उड़ानों का संचालन हुआ, जो इंदौर की मजबूत एविएशन ग्रोथ को दर्शाता है।



Source link