सोने-चांदी ने फिर पकड़ी रफ्तार, गोल्ड 5900 और सिल्वर 21000 महंगा, जानें ताजा रेट

सोने-चांदी ने फिर पकड़ी रफ्तार, गोल्ड 5900 और सिल्वर 21000 महंगा, जानें ताजा रेट


Gold-Silver Price 3 February: देशभर में पिछले एक हफ्ते से जारी सोने और चांदी के दाम में ऐतिहासिक गिरावट के बाद आज बाजार खुलने के साथ ही भाव में बढ़त दिखी है. इसके बाद आज राजधानी भोपाल के सराफा में सोने के भाव में ₹5,900 रुपए की बढ़त दिखी है तो वहीं चांदी ₹21,220 रुपए महंगी हो गई है. एमपी की राजधानी भोपाल में आज मंगलवार (3 फरवरी) को भारतीय बाजार के मुताबिक, बाजार शुरू होने तक सोने और चांदी के भाव कुछ इस प्रकार हैं…

भोपाल में 24 कैरेट सोने के दाम
आज: ₹148,940 रुपए/10 ग्राम

भोपाल में चांदी का भाव
आज: ₹254,300 रुपए/1 किलो

फिर सोना-चांदी में तेजी
देशभर में पिछले एक हफ्ते में जहां सोना ऐतिहासिक गिरावट के साथ 3 दिन में सोना 29 हजार से ज्यादा सस्ता हुआ था तो वहीं चांदी 3 दिन में 1 लाख 60 हजार सस्ती हुई थी. इसके बाद फिर एक बार सोने-चांदी के भाव में खूब तेजी दर्ज हो रही है. आज यलो मेटल कहे जाने वाले सोने के शुरुआती कारोबार में कितनी तेजी आई है यहां जानें. वहीं देश में आज गोल्ड-सिल्वर रेट कुछ इस प्रकार से हैं…

भारत में 24 कैरेट गोल्ड रेट
आज: ₹149,250 रुपए प्रति 10 ग्राम

भारत में चांदी का भाव
आज: ₹254,830 रुपए प्रति 1 किलो

हालमार्क ही है असली सोने की पहचान
अगर आप सोने के गहने खरीदने जा रहे हैं तो कभी भी क्वालिटी से समझौता न करें. हॉलमार्क देखकर ही गहने खरीदें, क्योंकि यही सोने की सरकारी गारंटी है. भारत में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करता है. हर कैरेट के हॉलमार्क अंक अलग होते हैं, जिसे ध्यान से रखकर ही सोना खरीदें. अगर आप ऐसा नही करते हैं तो आपके सोने में मिलावट भी हो सकती है तो हमेशा जांच परख कर ही खरीदी करें.

नोट- हमारे द्वारा दी गई सोने-चांदी की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं. सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें.



Source link