भागीरथपुरा में मौतों को लेकर कांग्रेस का धरना शुरू: राजबाड़ा में जुटे कांग्रेसी, मृतकों के परिवार को एक करोड़ मुआवजे और सरकारी नौकरी की मांग – Indore News

भागीरथपुरा में मौतों को लेकर कांग्रेस का धरना शुरू:  राजबाड़ा में जुटे कांग्रेसी, मृतकों के परिवार को एक करोड़ मुआवजे और सरकारी नौकरी की मांग – Indore News

इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौतों के मामले में कांग्रेस का राजबाड़ा पर धरना शुरू हो गया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यहां जुटना शुरू कर दिया है। धरने में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हो रहे हैं।कांग्रेस की मांग है कि मृतकों के परिजन को एक करोड़ रुपए का मुआवजा दिया जाए। परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और दोषी अधिकारियों पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज हो।

Source link