झाबुआ के पारा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कलमोड़ा में पहली बार टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज हुआ। इस आयोजन का मकसद ग्रामीण अंचल की खेल प्रतिभाओं को निखारना और उन्हें एक बेहतर मंच देना है। प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश अजनार ने भगवान गणेश की पूजा और नारियल फोड़कर किया। उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें खेल भावना और अनुशासन के साथ खेलने के लिए प्रोत्साहित किया। चुड़ेली ने जीता उद्घाटन मैच टूर्नामेंट में कुल 32 टीमें अपनी किस्मत आजमा रही हैं। पहला मुकाबला कलमोड़ा और चुड़ेली के बीच खेला गया, जिसमें चुड़ेली की टीम ने शानदार जीत दर्ज की। इसके बाद दूसरा मैच पीथमपुर और सागीया के बीच संपन्न हुआ। विजेताओं पर होगी ईनामों की बौछार प्रतियोगिता के विजेताओं के लिए नकद पुरस्कारों की घोषणा की गई है: प्रथम पुरस्कार: ₹11,111 (यूथ कांग्रेस रामा ब्लॉक अध्यक्ष रमेश मोहनिया द्वारा) द्वितीय पुरस्कार: ₹5,555 (सागिया सरपंच पति उड़नसिंह सेंगर द्वारा) तृतीय पुरस्कार: ₹2,550 (जनपद सदस्य हारु निनामा द्वारा) इस अवसर पर क्षेत्र के कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और खेल प्रेमी उपस्थित रहे। कलमोड़ा ग्रामवासियों और आयोजक टीम के सहयोग से आयोजित इस टूर्नामेंट को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।
Source link