T20 World Cup: ‘कैप्टन डे’ पर आमने-सामने होंगे सूर्यकुमार और सलमान अली आगा? ICC इतिहास में पहली बार होगा ऐसा

T20 World Cup: ‘कैप्टन डे’ पर आमने-सामने होंगे सूर्यकुमार और सलमान अली आगा? ICC इतिहास में पहली बार होगा ऐसा


T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत शनिवार (7 फरवरी) को होने वाली है. उससे दो दिन पहले 5 तारीख को कप्तानों का इवेंट ‘कैप्टन डे’ आयोजित होने वाला है. इस दौरान सभी टीमों के कप्तान मीडिया के सामने आएंगे और अपने प्लान के बारे में बात करेंगे. इसके अलावा फोटो सेशन का आयोजन होगा. दिलचस्प बात है कि इस बार यह एक नहीं बल्कि दो शहरों में होने वाला है. ऐसा टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार होगा कि ‘कैप्टन डे’ दो अलग-अलग शहर ही नहीं, बल्कि दो अलग-अलग देशों में होगा.

मुंबई में होंगे ये कप्तान

20 देशों में से सह-मेजबान और डिफेंडिंग चैंपियन भारत के साथ अफगानिस्तान, कनाडा, इंग्लैंड, इटली, नामीबिया, नेपाल, न्यूजीलैंड, स्कॉटलैंड, दक्षिण अफ्रीका, अमेरिका और वेस्टइंडीज के कप्तान गुरुवार (5 फरवरी) को दोपहर 3 बजे से मुंबई में बीसीसीआई मुख्यालय में मीडिया से बात करेंगे. आईसीसी के अनुसार, मीडिया से बात करते समय 12 कप्तानों को 2 ग्रुप में बांटा जाएगा, जिसमें पहला ग्रुप दोपहर 3 बजे से और दूसरा ग्रुप 3:30 बजे से शुरू होगा.

Add Zee News as a Preferred Source


किस टीम के कौन-कौन कप्तान?

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ राशिद खान, हैरी ब्रूक, दिलप्रीत बाजवा (कनाडा), वेन मैडसेन (इटली), गेरहार्ड इरास्मस (नामीबिया), रोहित पौडेल (नेपाल), मिचेल सेंटनर (न्यूजीलैंड), रिची बेरिंगटन (स्कॉटलैंड), एडेन मार्करम, मोनांक पटेल (अमेरिका) और शाई होप (वेस्टइंडीज) मुंबई में मौजूद रहेंगे. दूसरी ओर, भारत के कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान पूर्व विजेता ऑस्ट्रेलिया, सह-मेजबान श्रीलंका, आयरलैंड, नीदरलैंड, ओमान, यूएई और जिम्बाब्वे के कप्तान कोलंबो में इवेंट का हिस्सा होंगे. पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा के साथ मिचेल मार्श (ऑस्ट्रेलिया), दासुन शनाका (श्रीलंका), स्कॉट एडवर्ड्स (नीदरलैंड), पॉल स्टर्लिंग (आयरलैंड), जतिंदर सिंह (ओमान), मुहम्मद वसीम (यूएई) और सिकंदर रजा (जिम्बाब्वे) कोलंबो में मौजूद रहेंगे.

ये भी पढ़ें: 20 टीमें, 55 मैच और एक ट्रॉफी… T20 वर्ल्ड कप को कहां देखें लाइव, क्या है टाइमिंग और फॉर्मेट? A टू Z जानकारी

कोलंबो और मुंबई में पहले दिन मैच

कोलंबो और मुंबई 7 फरवरी को टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों की मेजबानी करेंगे. पाकिस्तान ग्रुप ए के मैच में नीदरलैंड से कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड में भारतीय समयानुसार सुबह 11 बजे से भिड़ेगा. इसके बाद भारत ग्रुप ए के अपने पहले मैच में अमेरिका से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेलेगा.

ये भी पढ़ें: ईशान किशन के खेलने पर लग सकता है ग्रहण! वॉर्म अप मैच में ये गलती की तो कट जाएगा पत्ता! फिर सैमसन को मिलेगा मौका

कहां देख पाएंगे आईसीसी कैप्टन डे इवेंट?

आईसीसी कैप्टन डे इवेंट गुरुवार (5 फरवरी) को होगा. यह मुंबई में बीसीसीआई हेडक्वार्टर और कोलंबो में मर्केंटाइल क्रिकेट एसोसिएशन में आयोजित होगा. कोलंबो में भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजेऔर मुंबई में दोपहर 3 बजे कार्यक्रम की शुरुआत होगी. भारत में इसे स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनलों पर लाइव देख सकते हैं. वहीं, जियोहॉटस्टार वेबसाइट और ऐप पर लाइव स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगा.



Source link