PSL 2026: IPL में अनसोल्ड, टी20 वर्ल्ड कप टीम से बाहर… अब ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज को मिला पाकिस्तान का सहारा

PSL 2026: IPL में अनसोल्ड, टी20 वर्ल्ड कप टीम से बाहर… अब ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज को मिला पाकिस्तान का सहारा


PSL 2026 Steve Smith: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 की नीलामी में अनसोल्ड रहने के बाद ऑस्ट्रेलिया के महान खिलाड़ी स्टीव स्मिथ को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भी नहीं चुना गया. बिग बैश लीग में शानदार प्रदर्शन करने वाले इस धांसू खिलाड़ी का सेलेक्शन मिचेल मार्श की टीम में नहीं हुआ. अब दो चोटें खाने के बाद स्मिथ को पाकिस्तान में सहारा मिला है. वह पहली बार पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2026) में खेलने वाले हैं.

स्मिथ को नई टीम ने चुना

स्मिथ को पाकिस्तान सुपर लीग के 11वें सीजन के लिए सियालकोट स्टैलियन्स ने चुन लिया है. सियालकोट स्टैलियन्स PSL में शामिल होने वाली दो नई टीमों में से एक है. इससे 2026 सीजन से पहले टूर्नामेंट में टीमों की कुल संख्या आठ हो गई है. स्मिथ को PSL के प्लेयर्स ड्राफ्ट से पहले सियालकोट स्टैलियन्स ने सीधे साइन किया है. सियालकोट स्टैलियन्स ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट्स पर लिखा, ”एक गेम चेंजर, पावरहाउस खिलाड़ी, हम स्टीव स्मिथ का स्टैलियन के तौर पर स्वागत करते हैं.”

Add Zee News as a Preferred Source


ये भी पढ़ें: T20 World Cup: ‘कैप्टन डे’ पर आमने-सामने होंगे सूर्यकुमार और सलमान अली आगा? ICC इतिहास में पहली बार होगा ऐसा

टिम पेन के साथ करेंगे काम

स्मिथ को सियालकोट स्टैलियन्स के डगआउट में कुछ जाने-पहचाने चेहरे मिलेंगे. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान टिम पेन को फ्रेंचाइजी का हेड कोच बनाया गया है. 36 साल की उम्र में स्मिथ अभी खेल के सबसे छोटे फॉर्मेट में शायद अपने करियर की सबसे अच्छी फॉर्म में हैं. एशेज टेस्ट सीरीज के बाद सिडनी सिक्सर्स के लिए स्मिथ ने BBL 2025-26 में सिर्फ छह मैचों में 299 रन बनाए. इससे सिक्सर्स को फाइनल में पहुंचने में बड़ी मदद मिली. स्मिथ ने उन छह मैचों में एक शानदार शतक और दो अर्धशतक लगाए.

ये भी पढ़ें: युवराज का गुस्सा, अफरीदी का ‘भारत प्रेम’ और अब 2026 का महाविवाद, टी20 वर्ल्ड कप के वो पल जिसने सबको हिला दिया

ओलंपिक में खेलने का टारगेट

आईपीएल और टी20 वर्ल्ड कप के लिए नहीं चुने जाने के बावजूद 36 साल के इस खिलाड़ी ने 2028 में लॉस एंजिल्स ओलंपिक में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व करने की इच्छा जताई है. उन्होंने कहा, ”मैं हमेशा बड़े टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलना चाहता हूं. लेकिन मुझे लगता है कि वह मौका (टी20 वर्ल्ड कप) अब हाथ से निकल गया है. मुझे लगता है कि उनके पास दो ओपनिंग बल्लेबाज हैं जो काफी अच्छा कर रहे हैंय. मैं यहां जो कर सकता हूं वह करके और थोड़ा मजे करके खुश हूं. मेरा मुख्य लक्ष्यओलंपिक टीम में जगह बनाना है. मैं ऐसा करना चाहूंगा. यह बहुत अच्छा होगा. मैं जो कर रहा हूं, उसे करता रहूंगा और आप कभी नहीं जानते कि क्या होगा.”



Source link