WPL 2026: रिकॉर्ड चौथी बार फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स, स्मृति मंधाना की RCB से भिड़ेगी जेमिमा रोड्रिग्ज की टीम

WPL 2026: रिकॉर्ड चौथी बार फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स, स्मृति मंधाना की RCB से भिड़ेगी जेमिमा रोड्रिग्ज की टीम


WPL 2026 Gujarat Giants vs Delhi Capitals:  गुजरात जाएंट्स को हराकर दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला प्रीमियर लीग के फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया. उसने मंगलवार (3 फरवरी) को एलिमिनेटर मैच में गुजरात को 7 विकेट से हरा दिया. दिल्ली की टीम रिकॉर्ड चौथी बार फाइनल में खेलेगी. उसे पिछले तीन मौकों पर मुंबई इंडियंस (2 बार) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (1 बार) ने हराया. जेमिमा रोड्रिग्ज की कप्तानी में इस बार फाइनल में हार के क्रम को तोड़कर आरसीबी से 2024 के खिताबी मुकाबले में मिली शिकस्त का बदला लेने के लिए उतरेगी. खिताबी मैच 5 फरवरी को खेला जाएगा.

मैच में क्या हुआ?

गुजरात ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 168 रन बनाए. उसके लिए बेथ मूनी ने 51 गेंद पर नाबाद 62 रन बनाए. दिल्ली के लिए सिनेल हेनरी ने 3 और नंदिनी शर्मा ने 2 विकेट लिए. जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 15.4 ओवरों में 3 विकेट पर 169 रन बनाकर मैच को जीत लिया. उसके लिए लिजेल ली ने 43, शेफाली वर्मा ने 31 और जेमिमा रोड्रिग्ज ने 41 रन बनाए. लौरा वोल्वार्ड्ट 32 और मारिजेन कैप 4 रन बनाकर नाबाद रहीं.

Add Zee News as a Preferred Source


दिल्ली के सामने अब बड़ी चुनौती

दिल्ली को अब अगर पहली बार खिताब जीतना है तो उसे आरसीबी की मजबूत टीम को हराना होगा. आरसीबी ने लीग राउंड में 8 में से 6 मैच जीते थे. हालांकि, दोनों टीमों के बीच हुए पिछले मैच में दिल्ली को जीत मिली थी. दूसरी ओर, गुजरात का पहली बार फाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया. बता दें कि लीग में पहले स्थान पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाती है. ऐसे में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने डायरेक्ट फाइनल में एंट्री मारी थी. मुंबई इंडियंस पहली बार खिताबी मुकाबले में नजर नहीं आएगी. वहीं, यूपी वॉरियर्स भी क्वालीफाई नहीं कर पाई. दोनों टीमें क्रमश: चौथे और पांचवें स्थान पर रहीं.



Source link