Last Updated:
England Beat Sri Lanka in 3rd T20I: इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने लो स्कोरिंग मुकाबले में श्रीलंका को 12 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज को 3-0 से अपने नाम कर लिया. इंग्लैंड के लिए इस मैच में बल्लेबाजी में सैम करन ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया. इसके बाद जैकब बेथेल बेहतरीन गेंदबाजी से अपनी टीम को रोमांचक जीत दिलाई.
इंग्लैंड ने तीसरे टी20 में श्रीलंका को 12 रन से हराया
नई दिल्ली: जैकब बेथेल और विल जैक्स की घातक गेंदबाजी से इंग्लैंड ने श्रीलंका को तीसरे टी20 में 12 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ ही इंग्लैंड की टीम ने तीन मैचों की सीरीज में श्रीलंका का सूपड़ा साफ कर दिया. मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की हालत भी खराब थी. इंग्लैंड ने निर्धारित 20 ओवर के खेल में जैसे-तैसे 9 विकेट के नुकसान पर 128 रन के स्कोर तक पहुंच पाई. ऐसा लगा कि इस लो स्कोरिंग मैच में श्रीलंकाई टीम आराम से जीत हासिल कर लेगी, लेकिन लक्ष्य का पीछा करते हुए वह 19.3 ओवर में 116 रन बनाकर सिमट गई.
129 रनों के लक्ष्य के बचाव में इंग्लैंड की तरफ से जैकब बेथेल ने कमाल की गेंदबाजी की. बेथेले ने 3.3 ओवर में सिर्फ 11 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा विल जैक्स ने भी गेंदबाजी में कहर बरपाया. विल जैक्स ने 4 ओवर में 14 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए. वहीं आदिल राशिद, ल्यूक वुड और लियाम डॉसन ने भी एक-एक विकेट चकटाए. इस तरह इंग्लैंड की टीम ने आखिरी मैच में रोमांचक जीत दर्ज की.
श्रीलंका की बल्लेबाजी रही खराब
इंग्लैंड के खिलाफ इस मैच में श्रीलंका की बल्लेबाजी बहुत ही खराब रही. श्रीलंका के लिए ओपनर बल्लेबाज कामिल मिसारा बिना खाता खोले आउट हो गए. इसके बाद पाथुम निसंका और कुसल मेंडिस ने जरूर कुछ देर के लिए उम्मीद जगाई, लेकिन वे भी टीम को जीत की तरफ लेकर नहीं जा सके. निसंका ने 23 रन बनाए जबकि मेंडिस के खाते में 26 रन आया. इसके अलावा पवन रत्ननायके ने 13 रन, कुसल मेंडिस ने 14 रन और जनिथ लियानागे ने 17 रनों का योगदान दिया.
दुष्मंथा चमीरा का पंजा गया बेकार
श्रीलंका के लिए गेंदबाजी में दुष्मंता चमीरा ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया. चमीरा ने इंग्लैंड के खिलाफ इस मैच में 4 ओवर में 24 रन देकर पांच विकेट अपने नाम किए थे. यही वहज है कि इंग्लैंड की टीम ने 128 रन के स्कोर पर रुकी. इस के अलावा मथीसा पाथिराना के खाते में भी 2 विकेट आया था. इंग्लैंड के लिए बल्लेबाजी में सैम करन ने जबरदस्त खेल दिखाया.
लगातार गिरते हुए विकेट के बीच सैम करन ने अपनी टीम के लिए 48 गेंद में 58 रन बनाकर इंग्लैंड को सम्मानजनक स्कोर पहुंचाने का काम किया. सैम करन के अलावा जोस बटलर ने भी 25 रन बनाए. इसके अलावा लियान डॉसन ने भी 14 रनों का योगदान दिया. इन तीन के अलावा इंग्लैंड का एक भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को पार नहीं कर सका.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें