व्यवसाय में नैतिकता और रणनीति पर राष्ट्रीय सेमिनार – Raisen News

व्यवसाय में नैतिकता और रणनीति पर राष्ट्रीय सेमिनार – Raisen News



औबेदुल्लागंज| वीर सावरकर शासकीय महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग ने एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया। विषय था—व्यवसाय नैतिकता एवं विपणन रणनीतियां। आयोजन विभागाध्यक्ष पूजा नेमा के मार्गदर्शन में हुआ। क्रिप्स संस्था ने सहयोग किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय क्षेत्रीय निदेशालय, भोपाल के युवा अधिकारी डॉ. राजकुमार वर्मा ने की। मुख्य अतिथि डॉ. भूपेन्द्र नागर रहे। विशेष अतिथि के रूप में डॉ. संतोष भदौरिया, डॉ. मुनेश्वर सिंह, डॉ. मनोज श्रीवास्तव और अंकित गौर मौजूद रहे। सेमिनार की शुरुआत माँ सरस्वती की पूजा और दीप प्रज्वलन से हुई। सेमिनार का उद्देश्य था-व्यवसाय में नैतिक मूल्यों को अपनाकर प्रभावी विपणन रणनीतियां बनाना। ताकि समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान हो सके। साथ ही मानवीय मूल्यों का क्षरण रोका जा सके। कार्यक्रम का संचालन निशा दिनकर और शाज़िया सुल्तान ने किया। डॉ. अनस मुस्तफा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।



Source link