भिंड18 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
नसबंदी ऑपरेशन में महिला की मौत के बाद जिला अस्पताल स्थित पीएम हाउस के बाहर बैठे परिजन।
- जिला अस्पताल में सर्जन डॉ. जीआर शाक्य ने किया था ऑपरेशन
- सीएमएचओ ने कहा- जांच के लिए चार सदस्यीय टीम बनाई
जिला अस्पताल में नसबंदी ऑपरेशन के दौरान एक महिला की मौत हो गई। मृतक के परिजन ने ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर पर लापरवाही किए जाने के साथ ही महिला की मौत की जानकारी दो घंटे तक नहीं देने का आरोप लगाया है। मौत किस कारण हुई इसका तत्काल खुलासा नहीं हो सका है। लेकिन डॉक्टर्स का कहना है कि महिला की मौत की बजह ऑपरेशन को लेकर घबराहट होना भी हो सकती है।
यहां बता दें फूफ क्षेत्र के ग्राम सकराया से सुनील धानुक की पत्नी पप्पी (30) नसबंदी ऑपरेशन के लिए जिला अस्पताल लाई गई थी। यहां सर्जन डॉ. जीआर शाक्य द्वारा ऑपरेशन किए जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद जहां एक और चिकित्सा दल के हाथ पांच फूल गए वहीं दूसरी ओर मृतक के परिजन महिला की हाल जानने के लिए परेशान होते रहे। मृतक के पति सुनील का कहना है कि उसकी पत्नी पप्पी की मौत ऑपरेशन के दौरान गंभीर लापरवाही की बजह से हुई है। इस घटना के दो घंटे बाद तक परिजन को इसकी जानकारी भी नहीं दी गई।
मौत का कारण नहीं बता पा रही अधिकारी: चिकित्सा अधिकारी भी तत्काल मौत बजह नहीं बता पा रहे हैं। इनका कहना है कि कभी- कभी ऑपरेशन के नाम से मरीज में इतनी घबराहट बढ़ जाती है कि उसकी मौत हो जाती है। बकौल सुनील उसकी पत्नी 2 बेटे और 1 बेटी को बिलखता हुआ छोड़कर चली गई।