नर्मदापुरम-टिमरनी सड़क बनेगी टू-ले, 972 करोड़ होंगे खर्च: 10 मीटर चौड़ा करने में कटेंगे 4500 पेड़, अगले महीने से काम होगा शुरू – narmadapuram (hoshangabad) News

नर्मदापुरम-टिमरनी सड़क बनेगी टू-ले, 972 करोड़ होंगे खर्च:  10 मीटर चौड़ा करने में कटेंगे 4500 पेड़, अगले महीने से काम होगा शुरू – narmadapuram (hoshangabad) News




नर्मदापुरम से टिमरनी तक खस्ताहाल सड़क से लोगों को जल्द राहत मिलने वाली है। 72.18 किलोमीटर लंबी इस सड़क (स्टेट हाईवे-15) को टू-लेन बनाकर 10 मीटर तक चौड़ा किया जाएगा। इस परियोजना पर करीब 972 करोड़ 16 लाख रुपए खर्च होंगे। सड़क चौड़ी होने से यातायात सुगम होगा, जाम की समस्या खत्म होगी और दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी, हालांकि इसके लिए करीब 4000 से 4500 हरे-भरे पेड़ों की बलि देनी पड़ेगी। मार्च से शुरू हो सकता है काम इस सड़क चौड़ीकरण के लिए एलएन मालवीय फर्म भोपाल द्वारा सर्वे कर डीपीआर तैयार की जा रही है। निर्माण कार्य बीसीसी फर्म गुड़गांव द्वारा किया जाएगा, जिसे टेंडर मिल चुका है। एग्रीमेंट की प्रक्रिया जारी है। संभावना है कि 1 मार्च से चौड़ीकरण का काम शुरू हो जाएगा। 5.5 मीटर से 10 मीटर होगी सड़क फिलहाल नर्मदापुरम-टिमरनी सड़क की चौड़ाई करीब 5.5 मीटर है। नए निर्माण के बाद यह 10 मीटर चौड़ी टू-लेन सड़क बन जाएगी। अतिरिक्त चौड़ाई और शोल्डर निर्माण में ही 972 करोड़ से अधिक की लागत आएगी। गांवों से बाहर जाएगा ट्रैफिक नई सड़क बनने पर सिवनी मालवा विधानसभा के दो बड़े गांवों डोलरिया और बघवाड़ा में बायपास बनाए जाएंगे। इससे भारी वाहन और बाहरी ट्रैफिक गांवों के बीच से नहीं गुजरेगा, जिससे जाम, धूल और दुर्घटनाओं से राहत मिलेगी। HAM मॉडल पर बनेगी सड़क यह पूरी परियोजना एमपीआरडीसी की हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल (HAM) योजना के तहत बनेगी। सड़क निर्माण और संधारण की कंसेशन अवधि 17 साल रहेगी। नई सड़क के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को कई सुविधाएं मिलेंगी— सड़क 5.5 मीटर से बढ़कर 10 मीटर होगी। डोलरिया और बघवाड़ा में बायपास बनेंगे, गांवों के बीच से ट्रैफिक नहीं गुजरेगा। शहर में 2 मीटर फुटपाथ, गांव में 2 मीटर सोल्डर। 2 अंडरपास, 4 बड़े पुल, 37 मध्यम पुल, 14 बड़े जंक्शन और 52 मध्यम निर्माण कार्य। ट्रैफिक सुगमता, दुर्घटना कम, प्रदूषण और आवाज में राहत
2 मीटर चौड़े फुटपाथ, 4 बड़े पुल बनेंगे, जाम नहीं लगेगा सड़क निर्माण में 2 अंडरपास, 4 बड़े पुल, 37 मध्यम पुल, 14 बृहद जंक्शन और 52 मध्यम निर्माण कार्य किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त जंक्शन सुधार, सुरक्षा उपाय, रोड मार्किंग और रोड फर्नीचर का कार्य भी किया जाएगा। मार्ग निर्माण और संधारण की कंसेशन अवधि 17 वर्ष रहेगी। इस रोड में 2-2 मीटर के चौड़े फुटपाथ बनेंगे। गांव में 2-2 मीटर चौड़े सोल्डर बनाएंगे। इससे रहवासी क्षेत्रों में जाम की समस्या दूर होगी। अभी नर्मदापुरम से टिमरनी के बीच कई जगह सड़क खस्ताहाल है। जगह-जगह मरम्मत की गई है। कई जगह जाम लगता है। नई सड़क बनने से इन समस्याओं से स्थायी राहत मिलने की उम्मीद है। 4500 पेड़ों पर चलेगी कुल्हाड़ी एमपीआरडीसी डिवीजनल मैनेजर सियाराम अहिरवार ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण में करीब 4000 से 4500 पेड़ काटे जाएंगे। पेड़ों को चिन्हित कर उन पर निशान लगाए जा रहे हैं। अंतिम संख्या राजस्व विभाग और पटवारी की रिपोर्ट के बाद तय होगी।



Source link