टी20 विश्व कप की शुरुआत होने में अब 3 दिनों का समय रह गया है. 7 फरवरी से इस टूर्नामेंट की शुरुआत होगी, जिसमें दुनिया की 20 बड़ी टीमें हिस्सा लेंगी और 8 एशिया की टीमें भाग लेंगी. आगामी विश्व कप में डिफेंडिंग चैंपियन टीम इंडिया को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है. सभी टीमें खिताब जीतने की होड़ में अपनी तैयारियों को पुख्ता करते हुए वार्म अप मैचों के तहत अपनी तैयारियों में जुटी हुई हैं.टी20 क्रिकेट युवाओं का खेल है, लेकिन अनुभवी खिलाड़ी भी इसमें अच्छा प्रदर्शन करते नजर आते हैं. उपमहाद्वीप में पहले भव्य आयोजन के शुरू होने से पहले, आइए आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप 2026 में पांच सबसे उम्रदराज कप्तानों पर एक नजर डालते हैं. लिस्ट में सूर्याकुमार यादव और जिम्बाब्वे के सिकंदर राजा के अलावा कई दिग्गज खिलाड़ियों का नाम शुमार है.
वेन मैडसेन (इटली)
इस मामले में नंबर 1 पर इटली के कप्तान वेन मैडसेन का नाम है. सबसे उम्रदराज कप्तान इटली के वेन मैडसेन हैं, जो टूर्नामेंट शुरू होने के दिन 42 साल और 36 दिन के हो जाएंगे. दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने सात टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 132.25 के स्ट्राइक रेट से 205 रन बनाए हैं. ये टूर्नामेंट इनके लिए अपने आप में बेहद शानदार अनुभव होगा.
सिकंदर रजा (जिम्बाब्वे)
लिस्ट में दूसरे नंबर पर जिम्बाब्वे के अनुभवी ऑलराउंडर सिकंदर रजा का नाम है. रजा टूर्नामेंट के ओपनिंग मैच के समय 39 वर्ष और 289 दिन के होंगे और वह दूसरे सबसे उम्रदराज कप्तान होंगे. रजा विश्व प्रसिद्ध टी20 क्रिकेटर हैं, जिन्होंने 130 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. उनका नाम टी20 क्रिकेट के नंबर 1 ऑलराउंडरों में शुमार होता है.
पॉल स्टर्लिंग (आयरलैंड)
लिस्ट में तीसरे नंबर पर एक और अनुभवी टी20 क्रिकेटर, आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग का नाम है. इस साल के टी20 विश्व कप में तीसरे सबसे उम्रदराज कप्तान हैं. 35 साल और 157 दिन की उम्र में, स्टर्लिंग ग्रुप बी में आयरलैंड की कप्तानी करेंगे, जिसमें ऑस्ट्रेलिया, सह-मेजबान श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ओमान भी शामिल हैं. बता दें टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले स्टर्लिंग पांचवें खिलाड़ी हैं. उनका प्रदर्शन बल्ले से भी बेहद शानदार रहा है.
सूर्यकुमार यादव (भारत)
इस फेहरिस्त में चौथे नंबर भारत के मौजूदा टी 20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव का नाम है. सूर्या 35 वर्ष और 146 दिन की उम्र में, भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव इस वर्ष के टी20 विश्व कप में चौथे सबसे उम्रदराज कप्तान होंगे. पूर्व नंबर एक टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाज (स्काई) सूर्यकुमार यादव घरेलू मैदान पर भारत को अपना टी20 खिताब बरकरार रखने में मदद करने का लक्ष्य रखेंगे.
मिचेल मार्श (ऑस्ट्रेलिया)
लिस्ट में पांचवां और आखिरी नाम ऑस्ट्रेलियाई टी 20 कप्तान मिचेल मार्श का है. मिचेल मार्श, जो 34 साल और 110 दिन के हैं, 2026 टी20 विश्व कप में पांचवें सबसे उम्रदराज कप्तान होंगे. मार्श ग्रुप बी में पूर्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करेंगे और इस संस्करण में दोहरा खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे.