IND-PAK मैच पर 48 घंटे में आ सकता है बड़ा फैसला.. खुद साइन किए कॉन्ट्रैक्ट में फंसा पाकिस्तान, देखें पूरा अपडेट

IND-PAK मैच पर 48 घंटे में आ सकता है बड़ा फैसला.. खुद साइन किए कॉन्ट्रैक्ट में फंसा पाकिस्तान, देखें पूरा अपडेट


भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को कोलंबो में मुकाबले को लेकर फिलहाल सस्पेंस बना हुआ है. पाकिस्तान की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 खेलने कोलंबो तो पहुंच गई है. लेकिन भारत के खिलाफ मुकाबले से बॉयकॉट कर बखेड़ा खड़ कर दिया है. अब खबर है कि इस मुद्दे पर 48 घंटे में बड़ा फैसला आ सकता है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अपने ही बुने जाल में फंसा हुआ है. पाकिस्तान ने आईसीसी टूर्नामेंट्स के लिए ऐसे कॉन्ट्रैक्ट पर साइन किया है जिससे बोर्ड को बड़ा भुगतान करना पड़ सकता है. 

पीसीबी ने साइन किया था ये कॉन्ट्रैक्ट

TimesofIndia.com की रिपोर्ट के मुताबिक भारत और पाकिस्तान के मुकाबले के लिए अगले 48 घंटे काफी अहम होंगे और कुछ हलचल होने की उम्मीद है. भारत के खिलाफ सिर्फ एक मैच का बॉयकॉट पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) द्वारा साइन किए गए कॉन्ट्रैक्ट के उल्लंघन के तौर पर सामने आ सकता है. सूत्र ने बताया, ‘PCB एक ऐसे कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन कर रहा है जिसका वह खुद एक को-सिग्नेटरी है. इसमें कहा गया है कि भारत और पाकिस्तान ICC इवेंट्स में हिस्सा लेने और न्यूट्रल जगहों पर एक-दूसरे के खिलाफ खेलने पर सहमत हैं. उस एग्रीमेंट में कोई फोर्स मेज्योर क्लॉज नहीं है.’

Add Zee News as a Preferred Source


आसीसी और पीसीबी के बीच होगी बातचीत

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के पार्टिसिपेशन के नियमों में कहा गया है कि एक फुल मेंबर (FM) देश को सरकार द्वारा बताई गई किसी भी चिंता को कम करने के लिए हर संभव कोशिश करनी चाहिए. आने वाले दिनों में जब ICC और PCB प्रतिनिधियों के बीच बातचीत होगी, तो इस बात का जिक्र होने की संभावना है और PCB से इस पर अपने प्रयासों को दिखाने के लिए कहा जा सकता है.

ये भी पढे़ं.. T20 World Cup में सबसे ज्यादा बार 0 पर आउट होने वाले 7 बैटर, शाहिद अफरीदी सबसे आगे

PCB से होगा ये सवाल

सूत्र ने आगे कहा, ‘चूंकि सिर्फ एक मैच को अलग किया गया है, इसलिए यह साफ होना चाहिए कि क्या पाकिस्तान सरकार ने भारत के साथ किसी भी खेल गतिविधि के लिए मना किया है.’ फिलहाल सरकार के फैसले के बाद भी पीसीबी ने लिखित में आईसीसी को मैच बॉयकॉट पर अपडेट नहीं दिया है. सभी को आईसीसी के रिएक्शन का इंतजार है. वहीं, 15 फरवरी को इंडिया ए और पाकिस्तान ए के बीच महिलाओं का मुकाबला भी है. हाल ही में अंडर-19 वर्ल्ड कप में भी पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मुकाबले के लिए बखेड़ा नहीं खड़ा किया. ऐसे में सिर्फ टी20 वर्ल्ड कप 2026 से भारत के खिलाफ मैच का बॉयकॉट करने का मुद्दा पाकिस्तान के लिए बेबुनियाद है. वह सिर्फ बांग्लादेश के साथ भाईचारा दिखाने के मकसद से ये फैसला ले रहा है.



Source link