10 सिगरेट जितनी हानिकारक ग्वालियर की हवा, भोपाल इंदौर भी बदतर,जानें ताजा अपडेट

10 सिगरेट जितनी हानिकारक ग्वालियर की हवा, भोपाल इंदौर भी बदतर,जानें ताजा अपडेट


Last Updated:

MP AQI Report: देश के दिल मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड और तेज ठंडी हवाओं के बीच हवा लगातार जहरीली होती जा रही है. जिसका असर भोपाल और इंदौर जैसे साफ शहरों पर भी दिख रहा है. इतना ही नहीं एमपी के अधिकतर शहरों में वायु गुणवत्ता 150 AQI पार ही रिकॉर्ड की जा रही है. Local18 की इस खास रिपोर्ट में जानिए मध्यप्रदेश में प्रदूषण और हवा का हाल.

भोपाल. देश का हृदय कहे जाने वाले मध्यप्रदेश में हवा का हाल बेकार दौर से गुजर रहा है. एमपी के महानगरों से लेकर ज्यादातर शहरों की वायु गुणवत्ता (Air Quality Index) काफी बेकार रिकॉर्ड की जा रही है. पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड के बीच भी हवा का हाल बेहाल बना हुआ है. इस बीच एमपी के 90 परसेंट से ज्यादा शहरों की AQI 150 पार रिकॉर्ड की जा रही है.

एमपी में आज बुधवार (4 फरवरी) को सुबह मध्यप्रदेश का ओवरऑल AQI लेवल 190 दर्ज किया जा रहा है. खराब हवा के मामले में देश के सबसे बदतर शहरों में एमपी के सिंगरौली और ग्वालियर भी बिगड़ती AQI के साथ गिने जा रहे हैं. Local18 की इस खास रिपोर्ट में जानिए मध्यप्रदेश के सभी बड़े शहरों की वायु गुणवत्ता.

सिंगरौली, रीवा की हवा प्रदेश में सबसे जहरीली
एमपी में ताजा आकड़ों के मुताबिक आज प्रदेश में सिंगरौली की हवा AQI 266 की वायु गुणवत्ता के साथ सबसे जहरीली बनी हुई है. इसके साथ ही रीवा की हवा भी 234 AQI के बदतर स्तर के साथ गंभीर लेवल पर बनी हुई है. इसके अलावा आज एमपी में मुरैना की हवा भी 210 AQI के साथ जहरीली रिकॉर्ड की जा रही है.

सांस लेने लायक नहीं एमपी के महानगरों की जहरीली हवा
मध्यप्रदेश के बड़े शहरों में हवा की बात करें तो ताजा आकड़ों के मुताबिक आज सुबह राजधानी भोपाल में वायु गुणवत्ता 185 AQI दर्ज हुई है. इसके साथ ही आर्थिक राजधानी इंदौर में सुबह वायु गुणवत्ता 170 पार दर्ज की जा रही है. बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में भी वायु गुणवत्ता के हाल बेहाल है और यहां AQI 165 दर्ज हुई है.

एमपी के बड़े शहरों में ग्वालियर की हवा सबसे बदतर
मध्यप्रदेश के बड़े महानगरों की वायु गुणवत्ता में ग्वालियर की हवा प्रदेश में सबसे बदतर बनी हुई है. ताजा AQI के मुताबिक, संस्कारधानी जबलपुर की वायु गुणवत्ता 192 AQI दर्ज की जा रही है. इसके बाद मध्यप्रदेश का ग्वालियर सबसे प्रदूषित शहर है, जहां हवा के हाल AQI 208 के स्तर पर है. ऐसी हवा में सांस लेने 5 से 10 सिगरेट पीने जितना ही हानिकारक है.

About the Author

Amit Singh

7 वर्षों से पत्रकारिता में अग्रसर. इलाहबाद विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नालिस्म की पढ़ाई. अमर उजाला, दैनिक जागरण और सहारा समय संस्थान में बतौर रिपोर्टर, उपसंपादक औऱ ब्यूरो चीफ दायित्व का अनुभव. खेल, कला-साह…और पढ़ें

homemadhya-pradesh

10 सिगरेट जितनी हानिकारक ग्वालियर की हवा, भोपाल इंदौर भी बदतर,जानें ताजा अपडेट



Source link