रोहित-कोहली नहीं बल्कि, इस भारतीय कप्तान ने ठोके हैं बाइलेटरल टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन, नाम सुन उड़ जाएंगे होश

रोहित-कोहली नहीं बल्कि, इस भारतीय कप्तान ने ठोके हैं बाइलेटरल टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन, नाम सुन उड़ जाएंगे होश


भारत और श्रीलंका की मेजबानी में टी20 विश्व कप खेला जाना है. विश्व कप की शुरुआत होने में अब बस 3 दिनों का समय और रह गया है.सभी टीमें अपनी-अपनी तैयारियों में लगी हुई हैं. इस बार टूर्नामेंट में 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं. वहीं, एशिया की 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं. खास बात ये है कि गत विजेता टीम इंडिया इस बार भी खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है.  हाल ही में सभी देशों ने आपस में टी20 सीरीज खेला, जिसमें लगभग सभी देशों के बीच खेली जानी टी20 श्रंखला संपन्न हो चुकी है और अब टीमें विश्व कप की तैयारी को मद्दे नजर रखते हुए वार्म अप मैच खेलने में जुटी हैं.बहरहाल, आज हम आपको बताने वाले बाइलेटरल सीरीज में किसी भी भारतीय कप्तान द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा रनों के रिकॉर्ड के बारे में. 

सूर्यकुमार हैं नंबर 1

गौरतलब है कि भारत की ओर से किसी 1 सीरीज में बतौर भारतीय कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड मौजूदा टी 20 कप्तान सूर्यकुमार यादव के नाम पर है. सूर्या बतौर कप्तान इस मामले में नंबर 1 खिलाड़ी बन चुके हैं. हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की सीरीज में सूर्यकुमार यादव ने शानदार बल्लेबाजी औसत से 242 रन बनाने कारनामा कर दिखाया. इसी के साथ उनके नाम किसी 1 बाइलेटरल सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी स्थापित हो गया.

Add Zee News as a Preferred Source


विराट कोहली हैं नंबर 2

बतौर कप्तान किसी 1 बाइलेटरल सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भारत की रन मशीन विराट कोहली के नाम पर है.कोहली ने टी20 क्रिकेट में ये कारनामा 2 बार किया है. एक बार उन्होंने टी20 सीरीज के दौरान 231 रन बनाने का रिकॉर्ड स्थापित किया था. वहीं, एक बार उन्होंने 3 मैचों की कप्तानी करते हुए 183 रन बनाने का रिकॉर्ड स्थापित किया और वह इस लिस्ट में दूसरे के साथ-साथ तीसरे पायदान पर भी हैं.

गिल और रोहित

भारत के कप्तान के रूप में 1 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का महारिकॉर्ड शुभमन गिल के नाम पर है. गिल बेहतरीन बल्लेबाज रहे हैं. हालिंकि, खराब फॉर्म के चलते उन्हें न्यूजीलैंड सीरीज और टी 20 विश्व कप के स्क्वॉड में जगह नहीं मिल पाई थी. बात करें अगर गिल के रिकॉर्ड के बारे में, तो उनके नाम पर 3 मैचों की सीरीज में 170 रन बनाने का रिकॉर्ड स्थापित है. वहीं, आखिरी पायदान पर भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का नाम है. रोहित सबसे बाइलेटरल सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पांचवें खिलाड़ी हैं. उनके नाम पर 1 सीरीज में 162 रन बनाने का रिकॉर्ड है.

ये भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-A में 5 टीमें.. किसमें कितना है दम? सेमीफाइनल में इस टीम का पहुंचना कंफर्म!



Source link