टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज होने में 2 दिन बाकी हैं. मेगा इवेंट के लिए मंच सज चुका है. भारतीय टीम ग्रुप-A का हिस्सा है जिसमें नामीबिया, यूएसए, नीदरलैंड और पाकिस्तान भी है. भारतीय टीम अपने अभियान का आगाज यूएसए के साथ मुकाबले से करेगी. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के दिग्गज जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप जैसे धुरंधरों के सामने एक खूंखार बल्लेबाज होगा. वो बल्लेबाज जिसने टी20 इंटरनेशनल में 33 गेंद में शतक का रिकॉर्ड अपने नाम कर रखा है. इस बल्लेबाज ने एक इंटरनेशनल मुकाबले में बल्ले से हाहाकार मचा डाला था.
2024 में बनाया था ये रिकॉर्ड
ये बल्लेबाज नामीबिया का है और भारतीय टीम 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ मुकाबला खेलने उतरेगी. नामीबिया की टीम के इस खिलाड़ी ने 2024 में तूफानी शतक ठोक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया था. सबसे तेज टी20 इंटरनेशनल शतक ठोकने के मामले में ये बल्लेबाज तीसरे स्थान पर है. पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं और पहली बार ही ये बल्लेबाज जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह जैसे शानदार गेंदबाजों का सामना करेगा.
उड़ाए थे 8 छक्के और 11 चौके
हम जिस बल्लेबाज की बात कर रहे हैं इसने साल 2024 में अपनी बल्लेबाजी से तबाही मचा डाली थी. मुकाबला नेपाल के खिलाफ था, नामीबिया की टीम ने धमाकेदार शुरुआत की थी. ओपनर मलन क्रूगर ने नाबाद 59 रन बनाए. असली तबाही 5वें नंबर पर उतरे बल्लेबाज ने मचाई जिसके बल्ले से 8 छक्के और 11 चौके देखने को मिले. 101 रन की पारी में इस बल्लेबाज ने खड़े-खड़े 92 रन ठोका डाले थे और तीसरे सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड बनाया था.
ये भी पढे़ं.. T20 World Cup में सबसे ज्यादा बार 0 पर आउट होने वाले 7 बैटर, शाहिद अफरीदी सबसे आगे
कौन था ये बल्लेबाज?
ये बल्लेबाज नामीबिया के जैन निकोल थे जिन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में शुरुआत की थी. उन्होंने 280.55 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. महज 36 गेंद में निकोल ने 101 रन ठोक डाले. अब देखना ये होगा कि ये विस्फोटक ऑलराउंडर टी20 वर्ल्ड कप में कैसा प्रदर्शनकरता है. बात करें आंकड़ों की तो 51 टी 20 मैच में 1 शतक और एक ही फिफ्टी जमाई है जबकि 29 विकेट भी अपने नाम किए हैं.