बानमौर पुलिस ने नेशनल हाइवे 44 पर चेकिंग के दौरान एक कार से 35 पेटी अवैध शराब की जब्त की है। इसकी कीमत 1 लाख 60 हजार रुपए बताई गई है। शराब में 20 पेटी मसाला शराब और 15 पेटी देशी शराब थी। दो आरोपी भी पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं। चेकिंग के दौरान एक महिंद्रा एस यू व्ही 300 गाड़ी क्रमांक MP07 CB 5744 जोकि ग्वालियर से मुरैना आ रही थी। उसे रोका और तलाशी ली तो उसकी डिग्गी में 35 पेटी शराब मिली। इसके दस्तावेज जब पुलिस ने मांगे तो कार सवार दो लोग शराब के संबंध में कोई दस्तावेज पुलिस को नहीं दे सके। इसके बाद पुलिस ने शराब, कार और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनको किया गिरफ्तार बानमौर थाना प्रभारी टीआई दीपेंद्र यादव के अनुसार ग्वालियर से मुरैना शराब तस्करी की शिकायत मिल रही थी। इस दौरान मुखबिर एक्टिव किए गए तो आज एस यू व्ही गाड़ी में शराब तस्करी की सूचना मिली। चेकिंग प्वाइंट लगाकर आरोपियों को शराब सहित गिरफ्तार किया है पूछताछ की जा रही है।
Source link