Two brothers going home carrying goods for the thirteenth of elder brother were hit by a vehicle, both died | बड़े भाई की तेरहवीं के लिए सामान लेकर घर जा रहे दो भाईयों को वाहन ने टक्कर मारी, दोनों की मौत

Two brothers going home carrying goods for the thirteenth of elder brother were hit by a vehicle, both died | बड़े भाई की तेरहवीं के लिए सामान लेकर घर जा रहे दो भाईयों को वाहन ने टक्कर मारी, दोनों की मौत


कैलारस20 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कैलारस के चौपरा में पलटी लोडिंग वाहन को चेक करती पुलिस।

  • दुर्घटना गुरुवार की शाम 6 बजे नेंपरी से कुटरावली के बीच चौपरा पर हुई

कैलारस से बड़मन जा रहे बाइक सवार दो भाईयों को गुरुवार की शाम 6 बजे लोडिंग वाहन ने टक्कर मार दी जिससे दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद मैक्स पलट गई और ड्राइवर मौके से भाग निकला। पुलिस ने मृतकों के शव काे पीएम के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया है।

जानकारी के मुताबिक, बड़मन के रहने वाले बंटी पुत्र काशीराम जाटव उम्र 26 साल व सिरिया पुत्र काशीराम 45 निवासी बड़मन, गुरुवार को अपने बड़े भाई अमर सिंह जाटव के तेरहवीं भोज के लिए कैलारस के बाजार से दावत का सामान लेकर बाइक एम पी 06 एम ई 6375 से गांव जा रहे थे। शाम 6 बजे घटनास्थल एमएस रोड स्थित जयरामपुरा चौराहे पर सबलगढ़ साइड से आ रहे दूध मैक्स वाहन एमपी06जीए 2863 ने बाइक काे टक्कर मार दी जिससे बंटी व सिरिया की मौत हो गई।

एक्सीडेंट के बाद मैक्स ड्राइवर मौके से फरार हो गया। उल्लेखनीय है कि मृतकों के बड़े भाई अमर सिंह का निधन हो गया था। उसकी त्रयोदशी 2 अक्टूबर को होना है। लेकिन उससे पहले काशीराम जाटव के परिवार में ये हादसा हो गया। कैलारस पुलिस ने मैक्स ड्राइवर के खिलाफ सदोष मानव वध का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।



Source link